नितेश तिवारी का रामायण ट्रेलर इस वक्त इंटरनेट पर चर्चा का टॉपिक बना हुआ है। लोग एक तरफ रणबीर कपूर, यश और साईं पल्लवी की कास्टिंग पर डिबेट कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इसके स्केल की भी तारीफ कर रहे हैं। मगर इन सबके बीच ट्रेलर में कुछ ऐसी बातें भी हैं जिसने लोगों को कंफ्यूज कर दिया है। अब कंफ्यूजन है तो सवाल भी होंगे। फिल्म से जुड़े ऐसे ही पांच सबसे बड़े सवालों के जवाब हम आपको बताते हैं। [संगीत] रामायण पार्ट वन की कहानी रावण के नाना राक्षस राजसुमाली और उनके दो भाई माल्यावान [नाक से की जाने वाली आवाज़] वमाली से शुरू होगी।
तीनों ने विश्वकर्मा को अपने लिए एक सुंदर नगर बनाने को कहा था। ऐसे में विश्वकर्मा ने उन्हें लंका का पता दिया जिसे उन्होंने भगवान शिव के लिए बनाया [संगीत] था। तीनों भाई वहां आराम से रहने लगे। मगर इससे ऋषि मुनियों का जीना दुभ हो गया। तंग आकर मुनिगण भगवान विष्णु की शरण में गए। एक युद्ध में विष्णु ने माल्यवान और माली का वध कर दिया। इस वजह से सुमाली को पाताल लोक में जाकर छिपना पड़ा था। उनकी गैर मौजूदगी में ऋषि विश्वा के बेटे कुबेर लंका के राजा बन गए। उनके राज में ही लंका स्वर्ण नगरी बनी थी। दूसरी तरफ सुमाली लंका को वापस पाने की जुगत में था। इसलिए उसने अपनी बेटी कैक्सी की शादी ऋषि विश्वा से करवा दी। रावण, कुंभकर्ण और विभीषण उनके ही बेटे हैं। इस रिश्ते की वजह से कुबेर और रावण सौतेले भाई बन गए।
रावण ने कुबेर को हराकर ही लंका और पुष्पक विमान पर कब्जा किया था। उनकी लड़ाई हमें फिल्म की शुरुआत में देखने को मिलेगी। साथ ही वह सीन भी दिखाई देंगे जहां रावण ने घोर तपस्या के बाद तीनों लोकों पर राज किया था। रही सुमाली की बात तो उनका रोल चेतन हंसराज ने किया है। ट्रेलर के एक सीन में हम उन्हें ट्रंपेट या भोपु बजाते हुए देख सकते हैं। उन्होंने इस मूवी में टोटल सात किरदार निभाए हैं। ट्रेलर के अंतिम हिस्से में आप रावण की मां कैक्सी को भी देखेंगे। में यह रोल वेटन एक्ट्रेस शोभना ने प्ले किया है। [संगीत] इंटरनेट पर कई लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज दिख रहे
हैं कि रामायण के ट्रेलर में राम रावण युद्ध क्यों नहीं दिखाया गया है। इसकी बहुत सिंपल सी वजह है। वो यह कि मेकर्स इस प्रोजेक्ट को दो पार्ट्स में बना रहे हैं। आपने जो ट्रेलर देखा वो पहले पार्ट का है। इसलिए उसमें राम रावण युद्ध नहीं दिख रहा है। सवाल उठता है कि पहले पार्ट का अंत कहां पर होगा? डायरेक्टर नितीश तिवारी के मुताबिक वो इसे एक क्लिफ हैंगर पर खत्म करेंगे। यह क्लिफ हैंगर सीता हरण वाला सीन होगा। जहां रावण उन्हें अगवा कर पुष्पक विमान से लंका ले जा रहा है। इस दौरान जटायु और उसमें भीषण युद्ध होता है। जिसे यश भी फिल्म की सबसे बड़ी हाईलाइट बता चुके हैं। इस लड़ाई में जटायु के पर काट दिए जाते हैं। अनुमान है कि पहले पार्ट का अंत इसके ठीक बाद वहां पर होगा जब घायल जटायु दम तोड़ने से पहले भगवान राम को लंका की दिशा बताते हैं। [संगीत]
हनुमान के बिना रामायण को इमेजिन भी नहीं किया जा सकता। इसलिए मेकर्स ने इस रोल में सनी देओल जैसे दमदार एक्टर को लिया है। मगर फिल्म के ट्रेलर में वो कहीं नजर नहीं आए। यह इंटरनेट का सबसे बड़ा सवाल भी बन गया। मगर ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पहले पार्ट की कहानी जहां खत्म होती है, वहां तक राम और हनुमान की मुलाकात हुई भी नहीं थी। वो तब मिले थे जब भगवान राम सीता की खोज में किष्किंधा जाते हैं। किष्किंधा के राजा सुग्रीव उनके हाथ में हथियार देखकर यह समझ बैठते हैं कि उन्हें बाली ने भेजा है। इसलिए उनकी असलियत जानने के लिए हनुमान एक साधु का भेष लेकर राम लक्ष्मण से मिलने जाते हैं। वहीं उनकी पहली मुलाकात थी जिसे आप रामायण पार्ट टू में देखेंगे। हालांकि इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि मेकर्स पहले पार्ट के अंत में भी उनकी हल्की सी झलक दे देंगे। रामायण को एक बात पर काफी ट्रोल किया गया है। वो यह कि जब लंका में बर्फ नहीं पड़ती तो मेकर्स ने वहां बर्फ में युद्ध कैसे करवा दिया? इसका सीधा जवाब तो यह है कि वह युद्ध लंका का है ही नहीं। संभावना है कि उसमें अलकापुरी को दिखाया गया हो। अलकापुरी रावण के सौतेले भाई और यक्षों के राजा कुबेर की राजधानी थी। ऐसा माना जाता है कि यह जगह कैलाश पर्वत के पास अलकनंदा नदी के तट पर थी। इसी वजह से हमें वहां बर्फ की चादर दिखाई देती है। हालांकि ट्रेलर में हम देवराज इंद्र को वहां अपने एरावत हाथी पर आते हुए भी देखते हैं। इस वजह से लोग यह दावा भी कर रहे हैं कि वह सीन स्वर्ग का हो सकता है। [संगीत] रामायण के ट्रेलर में विवेक ओबॉय एक सरप्राइज़ पैकेज की तरह उभरे हैं। मगर वह क्या रोल कर रहे हैं? इसे लेकर जनता में काफी कंफ्यूजन है। असल में वह इस प्रोजेक्ट में दानवों के राजकुमार विद्युत जेवा के किरदार में हैं। इस काम के लिए उन्होंने कोई पैसा नहीं लिया है।
इसके बदले उन्होंने मेकर्स से कहा कि वह उनकी फीस कैंसर पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए डोनेट कर दें। [संगीत] खैर, विद्युत जीवा का एक अन्य परिचय यह है कि वह शूपनखा का पति और राक्षस राज रावण का जीजा था। राक्षसों और दानवों में बिल्कुल नहीं बनती थी। इसलिए रावण के डर से शूपनखा और विद्युत जीवा ने शादी भी छिप कर की थी। मगर जब रावण को इस बारे में पता चला तो उसने दानवों के कबीले पर हमला कर दिया। उस तड़ाई में उसने विद्युत जीवा की हत्या कर दी। वो शूपनखा को भी मारने वाला था। मगर मंदोदरी ने उसकी जान बचा ली। इस घटना के बाद शुपनखा जंगलों में भटकने लगी। जहां उसे राम, लक्ष्मण और सीता मिले थे। फिर क्या हुआ वो हम सबको पता है। कुल मिलाकर लोगों के यह कुछ बड़े सवाल हैं जो ट्रेलर रिलीज के बाद इंटरनेट पर लगातार तैर रहे हैं। हमने अपनी तरफ से उन पर कुछ थ्योरी भी सुलझाई। हालांकि इनकी ठोस पुष्टि के लिए सबको फिल्म रिलीज होने तक का इंतजार करना होगा। बता दें कि रामायण का पहला पार्ट इस साल दीपावली पर रिलीज होगा। वहीं दूसरा पार्ट 2027 की दीपावली पर आएगा। तो यह खबर आपके लिए लिखी थी शुभांजल ने। अगर आपकी कोई राय है तो हमें कमेंट सेक्शन में जरूर लिखकर बताएं। मेरा नाम प्रगति है। देखते रहिए द लल्लन टॉप सिनेमा।