का शिकार हुई मशहूर एक्ट्रेस। हाथ से निकली एक के बाद एक फिल्में। साइनिंग अमाउंट लौटाने की भी आई नौबत। खुलासे ने उड़ाए लोगों के होश। फिल्मी गलियारे में मची सनसनी। तो यह कहानी है सभी के दिलों पर अपनी खूबसूरती, सादगी और मासूमियत से राज करने वाली अमृता राव की।
फिल्म में हुना में संजना बक्शी से लेकर विवाह की पूनम बनने तक अमृता राव के आइकॉनिक किरदार आज के लोगों के फेवरेट हैं। साल 2006 में आई फिल्म विवाह में पूनम के रोल से जिस तरह से एक्ट्रेस को स्टारडम मिला और करियर बदला वो तो सभी जानते ही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस अमृता राव 7 जून को अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। बर्थडे के बिग मौके पर एक्ट्रेस चारों तरफ छाई भी हुई हैं और चारों तरफ से अमृता को खूब सारी बधाइयों के साथ-साथ प्यार भी मिल रहा है।
लेकिन बर्थडे के खास मौके पर अमृता राव की जिंदगी का एक थ्रोबैक किस्सा खूब लोगों का ध्यान खींच रहा है। जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ से जुड़ा एक ऐसा एक्सपीरियंस शेयर किया था जिसने सभी को हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस ने दावा किया था कि उन्हें कभी या फिर जैसी बातों पर विश्वास नहीं था। लेकिन कुछ इंसिडेंट्स ने उन्हें इस पर सोचने पर मजबूर कर दिया था। तो क्या है अमृता राव के ब्लैक मैजिक का शिकार होने की पूरी कहानी?
दरअसल अमृता ने अपने एक थ्रोबैक इंटरव्यू में बताया था कि एक समय वह अपने आध्यात्मिक गुरु से मिली थी। मुलाकात के दौरान गुरु ने उन्हें आशीर्वाद दिया और नॉर्मल बातचीत की। लेकिन कुछ दिन बाद उनके गुरु ने उनकी मां से कांटेक्ट किया और ऐसी बात कही जिसने पूरे परिवार को हैरान परेशान कर दिया था।
अमिता ने शेयर किया कि उनके गुरु ने उनकी मां से कहा था कि किसी ने उनकी बेटी पर वशीकरण यानी कि ब्लैक मैजिक डालने की कोशिश की है। यह सुनकर एक्ट्रेस खुद भी हैरान रह गई। अमृता ने अपनी बातचीत में आगे यह शेयर किया कि किसी और आदमी ने अगर यह बात कही होती तो वह शायद विश्वास नहीं करती।
लेकिन जिस व्यक्ति ने यह बात कही उन पर उन्हें पूरा भरोसा था। अमृता का कहना था कि उनके गुरु ना तो किसी निजी लाभ की इच्छा रखते थे और ना ही किसी प्रकार की पॉपुलैरिटी की चाहत रखते थे। इसलिए उन्होंने उनकी बात को सीरियसली भी लिया। यही नहीं आगे बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने एक साथ तीन बड़े बैनर की फिल्मों को साइन किया था। इन फिल्मों को लेकर वह काफी एक्साइटेड थी। उन्होंने साइनिंग अमाउंट भी रिसीव कर लिया था और फ्यूचर की प्लानिंग भी करने लगी थी।
लेकिन हैरानी की बात तो यह रही कि कुछ वक्त बाद तीनों ही प्रोजेक्ट अलग-अलग रीजंस की वजह से बंद हो गए और एक्ट्रेस को साइनिंग अमाउंट भी वापस देना पड़ा। हालांकि अमृता ने यह भी साफ किया कि उन्होंने कभी किसी तरह के ब्लैक मैजिक को डायरेक्ट फील नहीं किया है।
लेकिन उनका मानना है कि कभी-कभी लाइफ में ऐसी घटनाएं होती हैं, ऐसे इंसिडेंट होते हैं जिनका लॉजिकल कारण उस वक्त समझ नहीं आता। उन्होंने कहा कि संभव है कि कुछ नेगेटिविटी और नेगेटिव एनर्जी और परिस्थितियां व्यक्ति के जीवन और करियर को इफेक्ट जरूर करती हैं।
हालांकि एक्ट्रेस ने कभी किसी पर आरोप नहीं लगाया और ना ही कभी किसी का नाम लिया। वेल अब 45 साल की हो चुकी अमृता राव का यही खुलासा तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का ध्यान खींच रहा है और लोगों को हैरान भी कर रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर 45 साल की हो चुकी अमृता राव को बर्थडे की खूब सारी बधाइयां भी मिल रही हैं।