Cli

“पांच बार जेल जाने को तैयार हूं मगर एक पैसा भी नहीं दूंगा” राजपाल यादव

Uncategorized

चेक बाउंस केस में दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को एक बार फिर जेल की सजा सुनाई है। उन्हें 3 महीनों के लिए सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा। साथ ही उन्हें और उनकी पत्नी राधा राजपाल यादव को सात मामलों में शिकायतकर्ता मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को हर्जाना देना होगा। यह पूछे जाने पर कि राजपाल को जेल क्यों हुई? मुरली प्रोजेक्ट्स के वकील ने एक बड़ा खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने कोर्ट से कहा था कि वह पांच बार जेल चले जाएंगे मगर सामने वाले पक्ष को एक भी नहीं देंगे। दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद मुरली प्रोजेक्ट्स को रिप्रेजेंट करने वाले वकील अविनाश तिवारी ने एनआई से बातचीत की। उन्होंने बताया कि राजपाल यादव ने इस मामले में कुल 21 केस दायर किए थे। लेकिन हाई कोर्ट ने उन सभी को खारिज कर सेशन कोर्ट ने पहले जो फैसला दिया था उसे ही सही माना। आज कोर्ट ने आदेश दिया है कि राज्यपाल को 3 महीने की जेल होगी। साथ ही उन्हें अपने खिलाफ चल रहे हर केस में ₹1 करोड़ 5 लाख का जुर्माना भरना होगा।

बार एंड बेंच के मुताबिक कोर्ट ने राज्यपाल के बर्ताव को संदिग्ध भी बताया है। एडवोकेट सिक्का के अनुसार जब कोर्ट अपना फैसला सुना रहा था तब राज्यपाल के वकील ने उनसे प्रोबेशन मांगा। सरल शब्दों में कहें तो उन्होंने जज के सामने मांग रखी कि वह राज्यपाल को जेल से राहत या निगरानी में रखने का मौका दे। लेकिन कोर्ट ने उनकी एक ना सुनी। जस्टिस स्वरकांता शर्मा ने कहा कि राजपाल ने पहले भी कई बार अदालत से किए अपने वादों को पूरा नहीं किया है। इसलिए कोर्ट उन्हें और राहत नहीं दे सकता। खैर सबसे चौंकाने वाली बात जो एडवोकेट सिक्का ने बताई वो सुनवाई के आखिरी दिन से जुड़ी है।

उनके मुताबिक राज्यपाल ने तब कोर्ट से खुद कहा था मैं पांच बार जेल जाने को तैयार हूं लेकिन एक पैसा भी नहीं दूंगा। कोर्ट ने इन सभी बातों को ध्यान में रखकर अपना फैसला सुनाया है। इस पूरे मामले में राज्यपाल के खिलाफ सात केस चल रहे हैं। हर मामले में उन पर ₹1 करोड़ 5 लाख का जुर्माना लगाया गया है। वहीं उनकी पत्नी राधा राजपाल यादव को भी हर एक केस में ₹5 लाख से ज्यादा का जुर्माना भरना होगा। कोर्ट ने राजपाल को इन सातों मामलों में जेल की सजा सुनाई है।

लेकिन यह सभी सजाएं एक साथ चलेगी। यानी उन्हें हर मामले में अलग-अलग सजा नहीं मिलेगी। वैसे पहले उन्हें 6 महीने के लिए जेल भेजने जाने की तैयारी थी मगर कोर्ट ने फिलहाल के लिए उनकी सजा 3 महीने की रखी है। हालांकि इस दौरान यदि राज्यपाल पैसे लौटाने में नाकाम रहते हैं तो उन्हें दोबारा 6 महीने के लिए जेल जाना पड़ सकता है। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए लल्लन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *