शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर ओम शांति ओम में एक जरूरी रोल के लिए राजपाल यादव को अप्रोच किया गया था। मगर शाहरुख की टीम के पास राजपाल की तरफ से एक मैसेज आया कि उनके पास वक्त नहीं है। इसके बाद शाहरुख और इरफान खान की बिल्लू में भी राजपाल बड़ा मौका चूक गए।
प्रियदर्शन की इस फिल्म में राजपाल यादव ही बिल्लू का किरदार करने वाले थे। मगर बाद में राजपाल को बुदबुदिया का रोल दे दिया गया। बिल्लू का कैरेक्टर इरफान के हिस्से चला गया। हाल ही में अक्षय कुमार स्टारर भूत बंगला के प्रमोशन के दौरान zूम से चर्चा में राजपाल ने बताया कि पूरा माजरा क्या था। उन्होंने कहा बिल्लू बारबर का पूरा प्रोडक्शन देख रहे थे जूही चावला के ब्रदर बॉबी चावला शाम को बैठे थे हम तो वह मुझसे गले मिले और बोले भाई शाहरुख से मिल लेना। भाई आपको बहुत प्यार करते हैं। मैं आपको बता दूं कि जब हमने कल हो ना हो में काम किया तो शाहरुख भाई ने बोला था कि कभी एक लंबा कोई अच्छा ट्रैक करेंगे क्योंकि एक सीन में इतना मजा नहीं आया।
जब बॉबी भाई ने मुझे शाहरुख से मिलने को कहा तो मैंने कहा मैं तो दोपहर में ही मिला था। बॉबी भाई बोले थोड़ा कंफ्यूजन है। मैंने पूछा क्या कंफ्यूजन है? वह बोले ओम शांति ओम का वो रोल उन्होंने आपके लिए लिखवाया था और आपने टाइम नहीं है बोलकर मना कर दिया। यह सुनकर राजपाल के होश फाकता हो गए।
उन्होंने फौरन अपने मैनेजर को फोन मिलाया और जो बात हुई वह बताते हुए राजपाल यादव ने कहा उन्हें भी नहीं पता था और मुझे भी नहीं पता था। पता लगा कि वहां पर किसी ने बिचिंग कर ओम शांति ओम के लिए मेरी दूसरी तस्वीर पेश कर दी। पता भी नहीं शाहरुख को और मुझे भी नहीं पता। तो यह बॉलीवुड है। इसमें 10 20 ऐसे किस्से हो जाते हैं। और इन सबके बाद मैं और शाहरुख खान गले मिले।
उसके बाद जैसे कोई लफड़ा ही नहीं हुआ। कुछ गलतफहमी हो गई मगर उन्होंने मलाल नहीं रखा। वो कमाल के एक्टर हैं। थिएटर, टीवी, फिल्म्स तीनों के लिए काम कर चुके हैं। कंप्लीट एक्टर हैं। राजपाल यादव के वर्क फ्रंट की बात करें तो 17 अप्रैल को उनकी भूत बंगला फिल्म रिलीज हो रही है। इसके बाद वह अक्षय कुमार की ही एक और फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगे। 26 जून को रिलीज हो रही इस फिल्म में राजपाल समेत तकरीबन दो दर्जन एक्टर्स हैं। यह जानकारी जुटाई है हमारी साथी अंकिता ने। मेरा नाम है ऋितु। देखते रहिए दिलन टॉप सिनेमा।