Cli

राजकुमार का एक गुरुमंत्र जिसकी वजह से बॉलीवुड में चलता है सलमान का सिक्का, जानकर चौंक जाएंगे।

Uncategorized

वैसे तो एक्टर राजकुमार का स्वभाव बेहद अक्कड़ वाला रहा लेकिन अंतिम दिनों में उन्होंने बॉलीवुड के भाईजान यानी की सलमान को ऐसा गुरुमंत्र दिया जो आज भी उनकी ताकत है।

सलमान खान उस वक्त राजकुमार से मिलने उनके घर पहुंच गए थे, जब लेजेंड एक्टर बहुत बीमार थे। उस रोज वह अपनी आखिरी सांसे गिन रहे थे। खबरें थीं कि उन्हें कैंसर है, जब इस बारे में सलमान खान को पता चला कि राजकुमार की हालत बहुत नाजुक है और वह बड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं तो उन्होंने वक्त तक नहीं देखा और देर शाम उनके घर जा पहुंचे।

राजकुमार ने अपने बेटे पुरुराज को पहले ही कह रखा था कि इंडस्ट्री में उनकी मौत की खबर पहले नहीं फैलनी चाहिए जब तक कि उनका अंतिम संस्कार न हो जाए। ऐसे में सलमान खान राजकुमार से मिलने उनके घर तक आ पहुंचे थे। राजकुमार की बात का खास ध्यान रखते हुए उनकी फैमिली ने सलमान को राजकुमार से मिलने से मना कर दिया था। लेकिन सलमान खान ने जिद पकड़ ली और इमोशनल होकर कहा कि वह राजकुमार साहब को बहुत मानते हैं और अपनी जिंदगी में उन्होंने हमेशा उन्हें फॉलो किया है।

जब सलमान खान राजकुमार के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सुपरस्टार राजकुमार एक कमरे में अकेले लेटे हैं, वह बेहद कमजोर हैं। जब सलमान ने बताया कि वह आए हैं तो राजकुमार की आवाज तक नहीं निकली। उन्हें बोलने में परेशानी आ रही थी। एक वक्त था जब राजकुमार की आवाज गूंजा करती थी, आज उनकी आवाज गले से बाहर नहीं नहीं पा रही है। ऐसे में सलमान ये देख काफी दुखी हुए।

राजकुमार ने मरने से 13 दिन पहले सलमान के कान में कहा कि- मुझे कई लोगों ने तुम्हारे बारे में बताया कि एक लड़का नया नया आया है। बहुत बढ़िया काम करता है। वह अच्छी फिल्में करता है और कभी भी पैसे के लिए किसी भी फिल्म को साइन नहीं कर लेता है। राजकुमार ने आगे कहा- लोगों ने मुझसे कहा कि वहो लड़का लोगों की भी बहुत तरह से मदद करता है।

राजकुमार ने कहा कि – बेटा कभी भी इस बात का अहसास लोगों को मत कराना। मदद का ईनाम मिलने पर उसका महत्व खत्म हो जाता है। फिर वो सौदा बन जाता है। राजकुमार की ये बात सलमान खान ने हमेशा के लिए अपने पल्ले बांध ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *