Cli

केतन केस: अपने इन बयानों से फसे सिया -चेतन,पुलिस ने लिया एक्शन।

Uncategorized

केतन अग्रवाल में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सिया और चेतन फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। क्राइम सीन पर रिहर्सल के बाद पेच फंस गया है और बयानों में आरोपी उलझ गए हैं। सिया ने पुलिस को क्या-क्या बताया है अपने आप में बहुत अहम हो जाता है। केतन अग्रवाल मामले में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से फिलहाल पूछताछ कर रही है। पुणे पुलिस सिया को गुरुवार यानी 2 जुलाई को उसके घर लेकर गई। इसके साथ ही मर्डर की प्लानिंग वाली जगह भी पहुंची।

पूछताछ के दौरान चौंकाने वाली जानकारी मिली है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक लोनावला पुलिस ने बताया सिया से पुणे ग्रामीण एसपी कार्यालय में पूछताछ की। पुलिस सिया को उस जगह लेकर गई जहां उसने अपराध को अंजाम देने की योजना बनाई थी और उसका रिहर्सल किया गया। अहम बात यह है कि दोनों आरोपियों के बयान मेल नहीं खा रहे हैं।

आरोपी अपने ही बयानों में उलझ गए हैं। दोनों आरोपियों की पुलिस हिरासत शुक्रवार को खत्म हो रही है और पुलिस उन्हें एक बार फिर अदालत में पेश करेगी। पुलिस ने पुणे के मार्केट यारार्ड इलाके में स्थित सिया गोयल के घर पर तलाशी के दौरान वे कपड़े भी बरामद किए जिन्हें उसने 18 जून की घटना वाले दिन पहना हुआ था। इससे पहले पुलिस ने बुधवार को आरोपी को लोहागढ़ किले ले जाकर सीन को रिकक्रिएट करवाया था। बता दें कि केतन अग्रवाल हत्याकांड में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके साथी चेतन चौधरी पर गंभीर आरोप लगे हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि दोनों ने मिलकर 18 जून को लोहागढ़ किले पर केतन को धक्का देकर नीचे गिराया था।

जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस की जांच के अनुसार शुरुआत में सिया ने दावा किया था कि केतन का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गया। इससे पहले आपको बता दूं कि सिया को ले जाकर क्राइम सीन रिकक्रिएट किया गया था और अब दोबारा से चेतन चौधरी को भी उसी क्राइम सीन पर ले जाया गया है और क्राइम सीन को रिकक्रिएट किया गया है।

दोनों के बयानों में फर्क महसूस हो रहा है। दोनों के बयानों में एजेंसियों को अलग-अलग बातें निकल कर सामने आ रही है जिससे इन पर शक ज्यादा हो रहा है। यानी दोनों आरोपियों के बयान मेल नहीं खा रहे हैं और यहीं पर गुत्थी उलझती हुई नजर आ रही है। अब देखना यह होगा कि अब कल जब अदालत में इनको एक बार फिर से पेश किया जाएगा तो इनका रिमांड बढ़ता है या फिर कस्टडी में ही यह जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *