Cli

आखिर क्यों एक कुत्ते के इशारे पर राजकुमार ने छोड़ दी बहुत बड़ी फिल्म? जानकार चौंक जाएंगे।

Uncategorized

आपने किसी एक्टर को दूसरे एक्टर की वजह से या डायरेक्ट की वजह से फिल्म छोड़ते हुए तो जरुर सुना होगा लेकिन बॉलीवुड में एक ऐसा एक्टर भी है जिन्होंने एक कुत्ते की वजह से बहुत बड़ी फिल्म छोड़ दी थी।

यह एक्टर और कोई नहीं लेकिन गुजरे दौर के राजकुमार थे। राजकुमार के नखरो के बारे में उनके घमंड के बारे में और स्वभाव के बारे में तो काफी चर्चाएं होंगे उतनी ही चर्चा इस किस्से की भी है।

फिल्म आंखें में रामानंद सागर राज कुमार को कास्ट करना चाहते थे। इसके लिए वो उनके घर पहुंचे और उनको कहानी भी सुनाई। लेकिन राज कुमार को कहानी पसंद नहीं आई और उन्होंने अपने पालतू कुत्ते को आवाज लगाई और जैसे ही डॉगी उनके करीब पहुंचा तो उन्होंने उससे पूछा- क्या वह इस फिल्म में रोल करना चाहता है। कुत्ते ने उनकी ओर देखा और कुछ नहीं कहा। इस पर उन्होंने रामानंद सागर से कहा कि देखो ये रोल तो मेरा कुत्ता भी नहीं करना चाहता है। यह सुनते ही रामानंद सागर वहां से चले गये। इस घटना के बाद से रामानंद और राज कुमार ने कभी साथ काम नहीं किया।

दरअसल, राज कुमार ने एक फिल्म सिर्फ बदबू के कारण छोड़ दी थी। यह फिल्म जंजीर थी और इसमें बाद में राज कुमार की जगह अमिताभ बच्चन ने काम किया। जंजीर फिल्म से अमिताभ रातों रात स्टार बन गये थे। दरअसल, प्रकाश मेहरा राज कुमार को फिल्म में लेना चाहते थे और इसके लिए वो उनके पास भी पहुंचे और राज कुमार ने उनसे कहा कि तुम्हारे पास से बिजनौरी तेल की बदबू आ रही है और हम फिल्म तो दूर तुम्हारे साथ एक मिनट खड़ा होना भी बर्दास्त नहीं कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *