राजेश खन्ना को लेकर कई एक्टर, डायरेक्टर ने बहुत सारे खुलासे किए है लेकिन अब इसी लिस्ट में उनके दामाद और एक्टर अक्षय कुमार का नाम भी जुड़ गया है।
अक्षय ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया की जब उनकी शादी ट्विंकल से नही हुई थी और वो एक्टर बनने के लिए संघर्ष कर रहे थे तब वो राजेश खन्ना के पास गए तो उन्होंने कैसा बरताव किया था।
अक्षय कुमार ने फिल्मी न्यू को दिए इंटरव्यू में बताया था, ‘मेरी जिंदगी में ऐसी कई चीजें हुईं जो मैंने कभी सपने में भी नहीं सोची थीं. मैंने जिंदगी में कभी नहीं सोचा था कि मैं राजेश खन्ना की बेटी से शादी करूंगा. कभी भी नहीं सोचा था.
मैं तो बस अपनी फोटो लेकर उनके दफ्तर जाता था कि मुझे कोई काम दे दो. वो मुझसे कहते कि ठीक है बाद में आना, अभी फिल्म बना रहा हूं।
अक्षय कुमार अक्सर इस बात पर हैरानी जताते हैं कि वक्त कैसे बदलता है. लेकिन राजेश खन्ना के साथ उनका रिश्ता सिर्फ ससुर और दामाद तक ही सीमित नहीं था.
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के दौरान जब अक्षय से पूछा गया कि उन्होंने अपने ससुर यानी भारत के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना से क्या सीखा, तो उन्होंने बेहद ईमानदारी से जवाब दिया. अक्षय ने कहा, ‘मैंने अपने ससुर से बहुत कुछ सीखा. लेकिन सबसे बड़ी सीख यह थी कि क्या नहीं करना चाहिए. यह बिल्कुल सच है.