राजधानी दिल्ली से एक बहुत बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। नई दिल्ली में छात्रों पर हुई कथित कार्रवाही के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने आज एक बहुत ही बड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास की तरफ मार्च किया और जोरदार धरना प्रदर्शन किया।
इस प्रोटेस्ट में खुद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, पवन खेड़ा, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह, राजा वाडिंग, दीपेंद्र हुड्डा और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार समेत कई सीनियर लीडर शामिल हुए। राहुल गांधी छात्रों पर पुलिस की ओर से किए गए लाठी चार्ज को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। इस दौरान मौके पर बवाल का नजारा देखने को मिला। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
नमस्कार, मैं हूं आदित्य। india.com में आपका स्वागत है। पीएमओ पहुंचकर राहुल गांधी पूरी तरह अग्रेसिव नजर आए। इससे पहले वह [संगीत] संसद भवन में भी सरकार के खिलाफ एक्टिव दिखे। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कहा है कि यह जो लोगों को मारा जा रहा है, पीटा जा रहा है, यह पूरी तरह से अनइंडियन है। इस प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करके सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने साफ कहा कि वे पीएम नरेंद्र मोदी से जवाब मांगने उनके घर की तरफ मार्च कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि एक दिन पहले छात्रों के साथ जो बर्बरता हुई सरकार ना तो उसकी जिम्मेदारी ले रही है और ना ही संसद के अंदर इस अहम मुद्दे पर कोई चर्चा कराना चाहती है। उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को देश के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने की जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस नेताओं की मांग है कि
छात्रों पर हुई पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाही की एक निष्पक्ष जांच कराई जाए। उनका आरोप है कि सरकार युवाओं की आवाज को दबाने की तमाम कोशिशें कर रही है। वहीं दूसरी तरफ जंतरमंतर पर आज भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए। इस हाई वोल्टेज प्रोटेस्ट के बाद सियासी पारा काफी हाई हो गया है। इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। देश और दुनिया की ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए india.com के साथ। शुक्रिया। [संगीत]