नमस्कार दोस्तों, एक बार फिर आप सभी का स्वागत है मनोज फिल्मी पडकास्ट में। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन की शुरुआत हो चुकी है। 10 अगस्त से अमिताभ बच्चन ने छोटे पर्दे पर कौन बनेगा करोड़पति 18 के जरिए वापसी की। उनके शो के नए सीजन के पहले गेस्ट सनी देओल, प्रीटी जिंटा और आमिर खान बने। इस मौके पर प्रीटी जिंटा ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का एक दिलचस्प और मजेदार किस्सा शेयर किया। दोस्तों वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा। तो चलिए दोस्तों वीडियो को शुरू करते हैं। अमिताभ बच्चन के शो में प्रीटी जिंटा,
सनी देओल और आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म बंटवारा 1947 के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान लाइव स्टूडियो ऑडियंस के साथ बातचीत के वक्त प्रीति जिंटा ने अपनी और अमिताभ बच्चन की फिल्म अरमान जो कि 2003 में रिलीज हुई थी उसकी यादें शेयर की। उनसे एक महिला फैन ने सवाल किया था कि आपने अमिताभ सर और पूरे बच्चन परिवार के साथ काफी काम किया है। तो आपकी सबसे प्यारी याद कौन सी है? तो दोस्तों, प्रीटी जिंटा ने फैन को जवाब देते हुए कहा कि यह एक ऐसी फैमिली है जिसे मैं बहुत प्यार और रिस्पेक्ट करती हूं। मेरी बहुत अच्छी यादें इनके साथ जुड़ी हुई हैं। लेकिन मुझे अगर किसी एक को चुनना है तो वह मेरी
अमित जी के साथ काम करने की इच्छा है। मैंने बहुत ट्राई किया और फिर मैंने एक फिल्म साइन की अरमान और मैंने डायरेक्टर हनी ईरानी से कहा था कि मैं यह फिल्म करूंगी अगर अमित जी के साथ मेरा एक सीन हो। उसके बाद प्रीति से डायरेक्टर ने कहा था अगर तुम उनके साथ काम करने के लिए इतनी बेताब हो तो उस सीन में मर ही जाओ। मैं कोमा में थी और अमिताभ जी कमरे में आते हैं। अमित जी आपको याद है मरे हुए व्यक्ति की एक्टिंग करना काफी मुश्किल होता है और मैं कांप रही थी क्योंकि वहां अमिताभ बच्चन थे। इसके बाद प्रीति ने आगे मुस्कुराते हुए कहा टीम कह रही थी प्रीति आप हिल रही हो सीन खराब कर रही हो। बंटवारा 1947 की बात करें तो यह फिल्म भारत के बंटवारे पर बेस्ड है। इसमें प्रीति जिंटा और सनी देओल लीड रोल में हैं। जबकि आमिर खान इसके प्रोड्यूसर हैं।
14 अगस्त को रिलीज हो रही इस फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी ने किया है। कौन बनेगा करोड़पति के हॉट सीट पर मजेदार बातचीत के दौरान प्रीटी जिंटा ने बताया कि कैसे मेगा स्टार अमिताभ बच्चन उनके घर में फेवरेट हैं। यह खुलासा प्रीति ने तब किया जब उन्होंने मेगा स्टार अमिताभ बच्चन से पूछा आप बताइए कि घर में फिल्म इंडस्ट्री से कौन सबसे ज्यादा पॉपुलर है? इस पर बिग बी ने मजाक में जवाब दिया कोई भी नहीं। तब प्रीति जिंटा ने बताया कि अमिताभ बच्चन उनके घर में सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। उनके बच्चे अमिताभ बच्चन को उनकी फिल्म मिस्टर नटवरलाल के मशहूर गाने मेरे पास आओ। मेरे दोस्तों से जानते हैं। प्रिटी जिंटा ने कहा कि मेरे बच्चे आपका गाना मेरे पास आओ मेरे दोस्तों।
अच्छे से सुनते हैं। वह मुझसे कहते हैं मॉम शेर वाला गाना मेरे पास आओ मेरे दोस्तों। वह जो आप करते हैं ना जिंगल ट्यूंस तो मेरे बच्चे हमेशा वही करते रहते हैं। तब बिग बी ने भी एक मजेदार बात शेयर की कि आजकल की पीढ़ी उनकी 55 साल की सिनेमाई विरासत को कैसे देखती है। बिग बी बोले चलिए शुक्र है कि किसी फिल्म से तो हमारा संबंध रखते हैं वो। इतने बच्चे मिलते हैं ना वह अपने मम्मी पापा के साथ यहां आकर बोलते हैं सर हमारा छोटा बच्चा है 5 साल का। पिक्चर देखते ही बोलता है सर केबीसी अंकल यानी 50 55 साल हो गए काम करते हुए इतनी फिल्मों में काम किया है। किसी कैरेक्टर का नाम ही नहीं लेते। सिर्फ उनको केबीसी याद आता है। तो दोस्तों, आज का यह वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-ब टेक केयर।