Cli

विनोद मेहरा की बहू बनेगी पूजा हेगड़े! बेटे रोहन मेहरा संग रिश्ता कन्फर्म !

Bollywood/Entertainment

बॉलीवुड में आया नया लव कपल। विनोद मेहरा के बेटे का रिश्ता हुआ कंफर्म। सलमान खान की हीरोइन संग इश्क लड़ा रहा विनोद मेहरा का बेटा। सीक्रेट रिलेशनशिप से अब उठा पर्दा। विनोद मेहरा आज हमारे बीच मौजूद नहीं है। लेकिन उन्हें याद करने वालों की कमी भी नहीं है। दमदार एक्टिंग और चार्मिंग लुक्स की बदौलत विनोद मेहरा ने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई थी। विनोद के निधन के बरसों बाद भी फैंस उन्हें याद करते हैं। और अब उन्हीं विनोद मेहरा का नाम एक बार फिर सुर्खियों में छाया है। वजह उनके बेटे रोहन मेहरा हैं। जिनके सीक्रेट लव अफेयर पर से पर्दा उठ गया है।

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक 35 साल की खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ रोहन का इश्क का चक्कर चल रहा है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि वह हसीना कोई और नहीं बल्कि सलमान खान की हीरोइन और साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े हैं। यूं तो लंबे वक्त से गॉसिप्स के गलियारों में रोहन मेहरा और पूजा हेगड़े की डेटिंग की चर्चा होती रहती थी। दोनों का एक साथ दिखना अक्सर इन रूमर्स की आग में घी डालने का काम कर जाता था। लेकिन ना तो रोहन और ना ही पूजा ने इस रिश्ते पर कंफर्मेशन की मोहर लगाई थी। और अब एक बार फिर पूजा और रोहन की सीक्रेट लव स्टोरी चर्चा में छाई हुई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पूजा हेगड़े और रोहन लंबे वक्त से डेटिंग कर रहे हैं।

दोनों इस रिश्ते को लेकर बेहद सीरियस हैं। हालांकि दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद प्राइवेट रखते हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपने रिलेशनशिप को भी मीडिया की नजरों से दूर रखा हुआ है। दोनों के करियर की बात करें तो 35 साल की पूजा हेगड़े साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। वो बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म है जवानी तो इश्क होना है कि प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं रोहन मेहरा ने भी पिता के नक्शे कदम पर चलकर फिल्मों में एंट्री की थी। वो सैफ अली खान के साथ फिल्म बाजार में नजर आए थे। लेकिन अफसोस रोहन का एक्टिंग करियर ज्यादा उड़ान नहीं भर पाया। गौरतलब है कि रोहन मेहरा, विनोद मेहरा और उनकी चौथी पत्नी किरण मेहरा के बेटे हैं।

अफसोस रोहन ने जन्म से पहले ही अपने पिता को खो दिया था। बता दें कि महज 45 साल की उम्र में 30 अक्टूबर 1990 को दिल का दौरा पड़ने से विनोद मेहरा का निधन हो गया था। उस वक्त विनोद की पत्नी किरण दूसरी बार मां बनने वाली थी। विनोद के निधन के बाद किरण ने बेटे रोहन को जन्म दिया था। रोहन से पहले विनोद और किरण की एक बेटी सोनिया मेहरा भी थी। पति को खोने के बाद किरण अपने दोनों बच्चों को लेकर माता-पिता के पास केन्या चली गई थी। रोहन और सोनिया की परवरिश केन्या में ही हुई है। विनोद मेहरा की बेटी सोनिया की बात करें तो उनकी शादी हो चुकी है और वह दुबई में सेटल हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *