Cli

PM मोदी के लिए कंगना ने रखा करवा चौथ?

Uncategorized

उनकी अच्छी आयु के लिए उनके स्वास्थ के लिए और उनकी जो सरकार है उनकी जो हमारे जो देश की स्थिरता है वो अनिर करवा चौथ के मौके पर जहां बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पूजा करती नजर आई। वहीं अब एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि कंगना ने 29 अक्टूबर यानी करवा चौथ के दिन प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र के लिए खास पूजा की है। वीडियो में कंगना की पूजा की थाली के साथ मंदिर में बैठी दिखाई दे रही हैं

और पीएम मोदी की अच्छी हेल्थ और लंबी उम्र की कामना करती नजर आ रही हैं। लेकिन इस वायरल वीडियो की कहानी कुछ और ही है। दरअसल सोशल मीडिया पर जिस वीडियो को वायरल किया जा रहा है और करवा चौथ का बताया जा रहा है वह असल में जून 2026 का है। यानी कंगना का मंदिर में पूजा करने वाला वीडियो तो सही है लेकिन इसे करवा चौथ से जोड़कर शेयर करना गलत है। आपको बताते हैं कि इस वीडियो का पूरा सच क्या है। दरअसल जून 2026 में कंगना रनौत राजस्थान के जोधपुर पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने शहर के श्री चामुंडा माता मंदिर और गजानन महाराज मंदिर में दर्शन किए थे। इस खास मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के लिए पूजा अर्चना की थी। कंगना ने पीएम मोदी की अच्छी हेल्थ, ताकत और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की थी। इस दौरान मंदिर में जो है उन्होंने वह खास साड़ी में नजर आई। प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार प्रधानमंत्री के तौर पर 4400 दिन पूरे किए थे।

इसी मौके पर कंगना उन्हें बधाई देने वहां पहुंची थी और देश की तरक्की और खुशहाली के लिए प्रार्थना की थी। अब 11 जून 2026 को कंगना ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसी मंदिर का वीडियो शेयर किया हुआ है। तो इस दावे पर जो यह किया जा रहा है कि कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। यह सरासर झूठ है। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे अकाउंट्स हैं, कुछ ऐसे लोग हैं जो यह गलत खबर फैला रहे हैं

कि कंगना रानौत ने करवा चौथ का व्रत रखा था जो कि सरासर झूठ है। लेकिन अब इसी पूरे वीडियो का जो जो है दोबारा स्पेकुलेशन किया जा रहा है। दोबारा इसे सर्कुलेट किया जा रहा है। कई पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि कंगना ने पीएम मोदी के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है और उनकी लंबी उम्र के लिए पूजा की है। जबकि उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इस वीडियो का करवा चौथ से कोई लेना देना नहीं है। यानी यहां एक बात समझना बहुत जरूरी है कि वीडियो में कंगना की पूजा रियल है। लेकिन उसे 29 अक्टूबर के करवा चौथ सेलिब्रेशन का बताकर जो चीजें सामने लाई जा रही है वो झूठ हैं। फिलहाल कंगना रनौत की तरफ से इस वायरल वीडियो पर कोई ऐसी स्टेटमेंट नहीं आई है। लेकिन आपको बता दें कि यह वीडियो फेक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *