Cli

पंकज त्रिपाठी पर आई मुसीबत!करीबी शख्स पर हुआ ह!मला

Uncategorized

पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर हमला। पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी संग मुठभेड़। बुरी तरह घायल हुए विजेंद्रनाथ तिवारी। आनन-फानन में कराया हॉस्पिटल में भर्ती। गंभीर हालत देख डॉक्टर ने किया एम्स रेफर। चिंता में आए पंकज त्रिपाठी।

परिवार का भी रो-रो कर बुरा हाल। बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के घर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके बड़े भाई विजेंद्रनाथ तिवारी पर जानलेवा हमला हुआ है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। इस घटना ने ना सिर्फ परिवार को झंझोर कर रख दिया है बल्कि इलाके में भी सनसनी फैला दी है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना पंकज त्रिपाठी के गांव गोपालगंज बिहार की है। यहीं उनके बड़े भाई विजेंद्रनाथ तिवारी अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि विजेंद्र अपने घर पर मौजूद थे। तभी जमीन से जुड़े किसी पुराने विवाद को लेकर पड़ोसी के साथ उनकी कहासनी हो गई और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई पर पहुंच गया। रिपोर्ट के मुताबिक गुस्साए पड़ोसी ने विजेंद्रनाथ तिवारी पर लाठी डंडों से हमला कर दिया था।

इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई और वह बुरी तरह से घायल हो गए। इस घटना के बाद गांव में भी अफरातफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में उन्हें गोपालगंज के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर्स ने उनका बेसिक ट्रीटमेंट किया। हॉस्पिटल से सामने आई तस्वीरों में डॉक्टर उनका इलाज करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही आसपास लोगों की भारी भीड़ भी दिखाई दे रही है। लेकिन खबरों के अनुसार जब डॉक्टर्स ने उनकी हालत का अच्छे से जायजा लिया तो मामला काफी गंभीर लगा। यही वजह थी कि बेहतर इलाज के लिए उन्हें तुरंत पटना के एम्स रेफर [संगीत] कर दिया गया। कहा जा रहा है इस पूरी घटना के बाद परिवार बेहद परेशान और चिंता में है। हालांकि पंकज त्रिपाठी और उनके परिवार में से किसी का भी इस मामले पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए कारवाही शुरू कर दी है।

गोपालगंज पुलिस के अनुसार घटना में शामिल एक आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। हालांकि अब तक परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और विवाद की असली वजह जानने की कोशिश में जुटी हुई है।

जैसा कि सभी जानते हैं पंकज त्रिपाठी का नाम आज देश के सबसे रिस्पेक्टेड और मशहूर एक्टर्स में गिना जाता है। ऐसे में उनके परिवार पर हुए इस हमले की खबर ने फैंस को भी चिंता में डाल दिया है। हर कोई बस यही दुआ कर रहा है कि विजेंद्रनाथ तिवारी जल्द ही ठीक होकर घर लौट आए और परिवार इस मुश्किल दौर से बाहर निकल सके।

फिलहाल पूरे मामले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं और लोग पंकज त्रिपाठी के भाई विजेंद्रनाथ तिवारी की सेहत से जुड़ी हर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *