Cli

अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए CBFC के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी ?

Uncategorized

पहलाज निहलानी आज इस दुनिया को छोड़कर पंचतत्व में विलीन हो गए। लिवर की बीमारी से आज नानावटी हॉस्पिटल में उनका निधन हुआ है ऐसे में आइए जानते है वो अपने पीछे कितनी संपति छोड़ गए है।

पहलाज निहलानी अपने स्पष्ट और बेबाक विचारों के लिए जाने जाते थे। निर्माता होने के साथ-साथ उन्होंने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के अध्यक्ष के रूप में भी अहम भूमिका निभाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह लंबे समय से लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते आखिरकार उन्होंने 76 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक का माहौल है

उन्होंने सीबीएफसी प्रमुख के रूप में उनका कार्यकाल काफी चर्चा बटोरी। फिल्मों को लेकर उनके कई फैसलों पर बहस और विवाद भी हुए। सबसे ज्यादा चर्चा तब हुई जब उन्होंने फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में कई बदलाव और कट लगाने की सिफारिश की थी।

इसके अलावा कुछ अन्य फिल्मों को लेकर भी उनके फैसले सुर्खियों में रहे। फिल्मों में दिखाए जाने वाले कंटेंट को लेकर उनकी सख्त सोच अक्सर सार्वजनिक चर्चा का विषय बनती थी, जिसके कारण वह लंबे समय तक खबरों में बने रहे।

अगर उनकी संपत्ति के बारे में बात करे तो

पहलाज निहलानी की कुल संपत्ति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी नेट वर्थ का अनुमान करीब 100 से 200 करोड़ रुपये के बीच लगाया गया है। उन्होंने यह संपत्ति फिल्म निर्माण, वितरण कारोबार और मनोरंजन जगत में लंबे समय तक सक्रिय रहने के दौरान अर्जित की थी। हालांकि उनकी संपत्ति से जुड़े ये आंकड़े किसी आधिकारिक दस्तावेज या पारिवारिक पुष्टि पर आधारित नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *