अमरीश पुरी सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी बहुत दमदार दिखते थे. वह रियल लाइफ में बहुत टाइम के पाबंद थे. वहीं, एक बार उन्होंने गैर-जिम्मेदाराना बर्ताव के लिए गोविंदा को थप्पड़ जड़ दिया था. दरअसल, उन दिनों गोविंदा अपनी लेट-लतीफी के कारण मशहूर हुआ करते थे.
वहीं, अमरीश पुरी उनसे बिल्कुल विपरीत वक्त के पाबंद थे. एक बार दोनों किसी फिल्म के लिए शूटिंग कर रहे थे. आदतन गोविंदा शूटिंग के लिए फिर लेट थे. ऐसे में सेट पर सभी उनका इंतजार करते-करते थक चुके थे. बताया जाता है कि अमरीश पुरी सुबह 9 बजे से सेट पर गोविंदा के आने का इंतजार कर रहे थे.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस दिन गोविंदा शाम 6 बजे सेट पर पहुंचे. उनकी इस हरकत से अमरीश पुरी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. इस दौरान गोविंदा और अमरीश पुरी के बीच काफी बहस हो गई. वहीं, गुस्से में अमरीश पुरी ने गोविंदा को एक थप्पड़ जड़ दिया