Cli

एक ऐसा देश जहाँ महीनों तक रात नहीं होती?

Uncategorized

नॉर्वे। एक ऐसा देश जहां महीनों तक रात नहीं होती। एक ऐसा देश जिसे दुनिया का आखिरी किनारा कहा जाता है। जहां स्कूलों में बच्चों को सबसे पहले सिखाया जाता है कि जंगल में कैसे जिंदा रहना है। यह वो देश है जहां सड़कों पर गाड़ियों से ज्यादा हिरण नजर आते हैं। जहां का राजा बिना बॉडीगार्ड के साइकिल से ऑफिस जाता है और जहां की जेलें किसी थ्री स्टार होटल जैसी लगती है। यहां सर्दियों में तापमान -40° तक चला जाता है। और जहां हजारों लोग नॉर्दन लाइट्स की एक झलक पाने के लिए दुनिया के हर कोने से आते हैं। नॉर्वे दुनिया का पहला देश है जिसने इलेक्ट्रिक गाड़ियों को अपनाया और ऐसा देश है जहां शिक्षा और हेल्थ केयर पूरी तरह मुफ्त है। तो चलिए चलते हैं यूरोप के सबसे सुंदर, सबसे शांत और सबसे अनोखे देश नॉर्वे की एक शानदार यात्रा पर। और वे उत्तरी यूरोप में स्कैंडनेविया का हिस्सा है। इसके पश्चिमी तट पर उत्तरी अटलांटिक महासागर है और पूर्व में स्वीडन, फिनलैंड और रूस की सीमाएं लगती हैं। नॉर्वे का क्षेत्रफल लगभग 3,85,000 वर्ग कि.मी. है। यानी यह हमारे महाराष्ट्र राज्य के बराबर है। लेकिन इसकी खूबसूरती और जीवन शैली इसे दुनिया के टॉप देशों में शामिल करती है। यहां के जॉर्ज यानी कि ऊंचे पहाड़ों के बीच समंदर की गहराई पूरी दुनिया में सबसे प्रसिद्ध है। इन्हें यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में गिना गया है।

नॉर्वे की जनसंख्या करीब 55 लाख है। यानी भारत के किसी छोटे शहर जितनी। यहां जनसंख्या घनत्व बेहद कम है और लोग बड़े-बड़े इलाकों में फैले रहते हैं। नॉर्वे का लगभग 70% हिस्सा पहाड़ों और ग्लेशियर से ढका है। यहां 500 से भी ज्यादा द्वीप हैं और हजारों झील हैं। भाषा की बात करें तो यहां की आधिकारिक भाषाएं हैं। नॉर्वेजियन और सामी। इंग्लिश भी यहां खूब बोली और समझी जाती है। नॉर्वे की राजधानी है ऑस्लो। जबकि सबसे खूबसूरत शहरों में बेरगेन और ट्रॉमसो का नाम सबसे ऊपर आता है। नॉर्वे की करेंसी है नॉर्वेजियन क्रोन और इसकी अर्थव्यवस्था तेल, गैस, मछली और हाइड्रो पावर पर आधारित है। यह दुनिया के सबसे अमीर देशों में गिना जाता है। यहां के लोग वर्ल्ड्स हाईएस्ट स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग का मजा लेते हैं। यहां की सरकार की खासियत यह है कि तेल और गैस से आने वाली कमाई को 100 वर्ण विल्थ फंड में जमा किया जाता है जो दुनिया का सबसे बड़ा सरकारी फंड है। इसी वजह से आने वाली पीढ़ियाओं भी सुरक्षित हैं। नॉर्वे के लोग प्रकृति से बेहद जुड़े रहते हैं। यहां का एक अनोखा कानून है राइट टू रोम। यानी हर इंसान को पहाड़ों, जंगलों और झीलों के बीच घूमने, टेंट लगाने और मछली पकड़ने की आजादी है। यहां के लोग एडवेंचर के शौकीन हैं। स्किंग, हकिंग, काइकिंग और फिशिंग। इनके रोजमर्रा का हिस्सा है। लोग लंबी उम्र तक स्वस्थ रहते हैं और नॉर्वे हमेशा वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स में टॉप पांच में आता है। नॉर्वे के कानून बड़े अजीब है। जैसे कि नॉर्वे में कैदियों को जेल से बाहर जाकर काम करने और शाम को वापस लौटने की अनुमति है और यहां रविवार को शराब बेचने पर कड़ी पाबंदी है। इतना ही नहीं यहां के स्वालबा द्वीप पर किसी को भी मरने की अनुमति नहीं क्योंकि यहां की बर्फ लाशों को सड़ने नहीं देती और 100 साल पुराने वायरस भी जिंदा पाए गए हैं और यह एक ऐसा द्वीप है जहां भालुओं की आबादी इंसानों से भी ज्यादा है।

दोस्तों नॉर्वे एक ऐसा देश है जहां लोगों को एजुकेशन और मेडिकल पूरी तरह से मुफ्त है और लोग औसतन 82 साल से ज्यादा जीते हैं। दोस्तों, नॉर्वे सचमुच धरती का जादू है। यह दुनिया का वो देश है जहां आप मिडनाइट सन देख सकते हो। यानी आधी रात को भी सूरज चमकता रहता है। और वहीं दूसरी ओर पोलर नाइट का अनुभव भी जहां पूरा-पूरा महीना अंधेरा छाया रहता है। इतना ही नहीं नॉर्वे दुनिया के उन चुनिंदा देशों में से है जहां आप नॉर्दन लाइट्स देख सकते हो। आसमान में हरी, नीली और गुलाबी रोशनी की लहरें जो मानो किसी और ग्रह की दुनिया लगती है। नॉर्वे में दुनिया का सबसे बड़ा ग्लोबल सीड बेल्ट है जहां पूरी दुनिया के बीज सुरक्षित रखे गए हैं। ताकि किसी भी आपदा के बाद इंसान फिर से खेती कर सके। नॉर्वे में सर्दियों के खेल सबसे लोकप्रिय है। स्किंग, आइस हॉकी और स्नोबोर्डिंग। यह देश दुनिया के सबसे बेहतरीन स्कियर और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट देता है। यहां का नेशनल स्पोर्ट है क्रॉस कंट्री स्किंग। दोस्तों, नॉर्वे के हेनिंग्स गांव में एक बेहद अनोखा फुटबॉल स्टेडियम है। चारों तरफ विशाल समुद्र और नुकीली पहाड़ियां। यह स्टेडियम किसी प्रोफेशनल लीग के लिए नहीं बना बल्कि गांव के बच्चों और स्थानीय लोगों के प्यार के लिए बनाया गया। जब आर्कटिक ग्रीष्म काल के दौरान रात के 12:00 बजे भी दिन जैसा उजाला होता है तो यहां मिडनाइट फुटबॉल मैच खेले जाते हैं। टॉलटंगा यानी ट्रॉल की जीभ यह नॉर्वे की सबसे रोमांचक और मशहूर चट्टानों में से एक है। यह पतली और लंबी चट्टान पहाड़ से करीब 700 मीटर ऊपर निकली हुई है। जब कोई यहां खड़ा होकर फोटो खींचता है तो सचमुच ऐसा लगता है जैसे वह हवा में तैर रहा हो। इस जगह तक पहुंचना आसान नहीं है

। पर्यटकों को लगभग 10 से 12 घंटे की कठिन ट्रैकिंग करनी पड़ती है। लेकिन जो लोग ऊपर पहुंच जाते हैं, उनके लिए यह जीवन का सबसे यादगार अनुभव होता है। ट्रोलतुंगा आज Instagram और ट्रैवल मैगजीनंस में नॉर्वे की सबसे आइकॉनिक जगह बन चुकी है। नॉर्थ कैप यानी कि यूरोप का नॉर्दन मोस्ट पॉइंट। एक ऐसा स्थान है जहां से आप आर्कटिक ओशन का अद्भुत नजारा देख सकते हो। यहां पर एक विशाल ग्लोब मोन्यूमेंट है जहां हर पर्यटक फोटो खिंचवाना चाहता है। गर्मी में यहां मिडनाइट सन दिखता है। यानी सूरज आधी रात को भी ढलता नहीं और सर्दियों में पोलर नाइट जब कई हफ्तों तक सूरज उगता ही नहीं। यह कंट्रास्ट नॉर्थ कैप को बेहद अनोखा और रहस्यमई बनाता है। नॉर्वे के फियर्ड्स पूरी दुनिया में मशहूर है और उनमें सबसे खूबसूरत है गाय रंगर फर्ड। इसे यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया है। यहां नीले पानी की गहराई में क्रूज चलते हैं और चारों तरफ से बर्फीले पहाड़ या झरने गिरते हुए नजर आते हैं। इनमें सबसे प्रसिद्ध झरने हैं। सेवन सिस्टर्स वाटरफॉल और स्वीटर वाटरफॉल जिनके बारे में एक रोमांटिक लोकथा भी जुड़ी है। इस जगह को देखकर ऐसा लगता है

जैसे किसी फिल्म का सेट हो और शायद यही वजह है कि इसे दुनिया के मोस्ट सीनिक फियर्ड्स में गिना जाता है। अगर आपको लगता है कि दुनिया में इंसान हर जगह रहते हैं तो स्वलबार्ड जाकर आप चौंक जाओगे। यहां की आबादी से ज्यादा पोलर बिय्स रहते हैं। स्वाबार्ड आर्कटिक ओशन में बसा एक ग्रुप ऑफ आइलैंड्स है। जहां आप ग्लेशियर्स, बर्फीली गुफाएं और ओरोरा बोरियलिस सब देख सकते हैं। दोस्तों, नॉर्वे सिर्फ एक देश नहीं बल्कि एक जादुई अनुभव है। एक तरफ मिडनाइट सन, दूसरी तरफ नॉर्दन लाइट्स। एक तरफ नीले फ्यर्ड्स, दूसरी तरफ बर्फ से ढकी चोटियां। अगर आप प्रकृति को उसके सबसे अद्भुत रूप में देखना चाहते हैं तो नॉर्वे आपके सपनों की सबसे खास मंजिल है। उम्मीद है आपको यह यात्रा उतनी ही खूबसूरत लगी होगी जितनी यह जगह खुद है। अगर वीडियो पसंद आया हो तो इसे लाइक जरूर करें। अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और ऐसी ही और दिलचस्प यात्राओं के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूलें। मिलते हैं अगले वीडियो में। तब तक के लिए धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *