Cli

174 देशों से ज्यादा अमीर..कैसे बने मस्क?

Uncategorized

और अब हम दुनिया के पहले खरबपति का डीएनए टेस्ट करेंगे। यह कहानी एलन मस्क की है। जिन्होंने पैसे का इतना ऊंचा पहाड़ खड़ा कर दिया है जिसकी ऊंचाई को आज तक इतिहास में किसी इंसान ने नहीं छुआ है। एलन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलेनियर यानी खरबपति बन गए। यानी मित्रों [संगीत] एक ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं? उसे जरा गिनिए। एक के आगे 12 जीरो। भारतीय रुपए के मुताबिक मस्क करीब ₹1 लाख करोड़ के मालिक हो गए हैं। ₹1 लाख करोड़ के। मित्रों, आपको आज यह जानना चाहिए कि एलन मस्क ने इतना धन कमाया कैसे? वो इतने पैसों को खर्च कहां करते हैं? खरबपति बनने के साथ-साथ मस्क ने कैसे 4400 लोगों को करोड़पति बना दिया। यानी मित्रों खरबपति मस्क पर आधारित हमारे इस विश्लेषण पर आज सिर्फ पैसों की बात नहीं होगी बल्कि आज बात होगी 10 लाख करोड़ कमाने के पीछे के दिमाग की। आज बात होगी उस सादगी की जिसे खरबपति मस्क ने अपने जीवन में आत्मसात किया है। मित्रों सबसे पहले आपको जानना चाहिए कि एलन मस्क ने खरबपति बनने का यह कारनामा किया कैसे? मस्क की कंपनी Spcex की स्टॉक मार्केट में शानदार लिस्टिंग हुई और बाजार में पहले ही दिन Spcex के शेयरों में 19% का उछाल आ गया। शेयर मार्केट में पहले ही दिन Spcex के शानदार प्रदर्शन से एलन मस्क की संपत्ति रातोंरात कई गुना बढ़ गई।

स्टॉक मार्केट में Spcex की लिस्टिंग से पहले मस्क की कुल संपत्ति 80 करोड़ थी। लेकिन लिस्टिंग के बाद यह अचानक बढ़कर 10 लाख करोड़ हो गई। डीएनए मित्रों आपने मशहूर टीवी क्विज शो में सुना होगा। आप अगर 1 करोड़ की धनराशि जीत जाएंगे तो क्या करेंगे? लोग कहते हैं घर बनाएंगे, गाड़ी खरीदेंगे। लोग इस तरीके की अलग-अलग इच्छाएं व्यक्त करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं मस्क अपनी निजी विलासता पर पैसे खर्च नहीं करते हैं। वो महंगे घर, कार, प्लेन नहीं खरीदते हैं। बल्कि वो अपने इस मुनाफे या शेयर को बैंक से लोन लेने के लिए गारंटी के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। बैंक से नया लोन लेकर वह उस पैसे को अपनी ही नई कंपनियों में दोबारा निवेश करते हैं। नई तकनीक पर काम करते हैं। नया रॉकेट बनाते हैं। मंगल ग्रह पर जाने के अपने सपनों के और करीब जाने का प्रयास करते हैं। मस्क के इसी मॉडल ने उन्हें मिलेनियर से बिलेनियर और बिलेनियर से ट्रिलेनियर बनाया है। और यह सफर उन्होंने किस रफ्तार से तय किया है, आपको यह देखना चाहिए। साल 1999 में जब मस्क 27 साल के थे, तब उन्होंने अपनी पहली कंपनी जिप 2 को बेचा था। इससे उन्हें $2 मिलियन मिले। यानी वह मिलेनियर बने थे। साल 2012 में उन्होंने अपनी कंपनी PayPal को बेचा और Tesla Spcex की शुरुआती कामयाबी के बाद मस्क पहली बार फोब्स की बिलेनियर्स लिस्ट में शामिल हुए। मिलेनियर से बिलेनियर बनने में उन्हें 13 साल का समय लगा और अब 14 साल बाद यानी 2026 में वो दुनिया के पहले ट्रिलेनियर बन गए हैं। [संगीत] यानी मस्क मात्र 13 से 14 साल में अपनी संपत्ति को 1000 गुना बढ़ाते चले जा रहे हैं।

डीएनए मित्रों इतना पैसा कमाने में कितनी मेहनत और लगन लगती है आप यह भी जानना चाहते होंगे। [संगीत] आप यह भी जानना चाहेंगे कि मस्क की दिनचर्या क्या है? लेकिन यह जानने से पहले आपको मस्क की मौजूदा संपत्ति से जुड़े कुछ दिलचस्प आंकड़े जानने चाहिए। [संगीत] मस्क के पास जितनी संपत्ति है उतना दुनिया के 174 देशों की संपत्ति नहीं है। अगर एलन मस्क एक देश होते तो दुनिया की 22वीं सबसे बड़ी जीडीपी होते। अगर एलन मस्क अपनी सारी संपत्ति दुनिया में बांट दें तो धरती पर मौजूद हर व्यक्ति के हिस्से में ₹1,000 आएंगे। डीएनए मित्रों अगर मस्क अपनी संपत्ति अपने 14 बच्चों में बराबर बांट दें तो उनके बच्चे इस वक्त दुनिया के 29वें सबसे अमीर व्यक्ति होंगे। सोचिए मस्क आज इतने अमीर हो गए हैं कि दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति यानी Google के फाउंडर लेरी पेस से तीन गुना ज्यादा अमीर हैं। [संगीत] मस्क के पास इतने पैसे हैं कि वह 77 परमाणु क्षमता वाली वॉरशिप खरीद सकते हैं। यानी अपनी खुद की परमाणु क्षमता से लेस नेवी खड़ी कर सकते हैं। डीएनए मित्रों अगर मस्क आज से हर दिन ₹1 करोड़ खर्च करना शुरू कर दें तो उन्हें एक ट्रिलियन डॉलर खर्च करने में 25000 साल लग जाएंगे। आज हमने डीएनए की शोधशाला में आपके लिए अमीरी से जुड़ी ऐतिहासिक रिसर्च भी तैयार की। इस रिसर्च में हमने मुगल बादशाह अकबर मंगोल के शासक चंगेज खान से लेकर कई ऐतिहासिक पात्रों के धन की तुलना एलन मस्क की अमीरी से की है। ताकि पता चल सके क्या अकबर जैसे बादशाह से भी मस्क अमीरी में आगे निकल गए हैं या पीछे ही हैं। डीएनए मित्रों मंगोल के शासक चंगेज़ खान की कुल संपत्ति आज के मूल्य के हिसाब से 120 ट्रिलियन डॉलर आंकी जाती है। यानी मस से करीब 120 गुना ज्यादा। चीन के सोंग साम्राज्य के सम्राट शनजोंग की कुल संपत्ति 30 ट्रिलियन डॉलर आंकी जाती है। यानी एलन मस्क से 30 गुना ज्यादा। मुगल सम्राट अकबर भी दुनिया के सबसे अमीर लोगों में गिने जाते थे। उनकी कुल संपत्ति 20 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई है। सोवियत संघ के लीडर जोसेफ स्टालन भी 7.5 ट्रिलियन के मालिक थे। पहले रोमन सम्राट ऑगस्टस सीजर की कुल संपत्ति का आकलन करीब $5 ट्रिलियन डॉलर किया जाता है। लेकिन यहां एक बात नोट करने वाली है। इस लिस्ट में सभी व्यक्ति शासक या सम्राट थे। लेकिन एलन मस्क एक उद्यमी हैं। उन्हें यह संपत्ति विरासत में नहीं मिली है।

उन्होंने अपने दम पर एक ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया है। इन सभी शासकों और मस्क में एक और बहुत बड़ा फर्क है। जब तक इन शासकों ने राज किया तब तक इनके सामने कोई और व्यक्ति धनवान नहीं हो पाया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस वक्त मस्क खरबपति बने, ठीक उसी वक्त उनकी कंपनी spcex [संगीत] के 4400 कर्मचारी भी करोड़ करोड़पति बन गए। अगर आप सोच रहे हैं कि मस्क ने अपनी तिजोरी खोलकर कर्मचारियों में पैसे बांट दिए तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इसके पीछे Spcex की सालों पुरानी एक खास रणनीति थी। Spcex ने अपने शुरुआती दिनों में अपने कर्मचारियों को मार्केट रेट से कम सैलरी दी। लेकिन उस कमी को पूरा करने के लिए कर्मचारियों को सैलरी और बोनस के बदले कंपनी के शेयर्स दिए। और अब जब शेयर मार्केट में लॉन्च होने के बाद Spcex के शेयर्स की वैल्यू बढ़ी तो मस्क के 4400 कर्मचारी रातोंरात करोड़पति बन गए। इनमें से एक तो कंपनी में वेल्डिंग का काम करता था। उन्हें साल 2015 में ₹1500 प्रति घंटे की सैलरी मिलती थी। लेकिन अब उनके शेयर्स की वैल्यू ₹8 करोड़ [संगीत] के करीब है। डीएनए मित्रों खुद को खरबपति और अपने कर्मचारियों को करोड़पति बनाने वाले मस्क मंगल ग्रह पर मानव बस्ती बनाने का सपना देखते हैं। इस सपने को हकीकत में उतारने के लिए उन्होंने अपनी जीवन को झोंक दिया है। आज आपको एलन मस्क की कार्यशैली को भी समझना चाहिए। उनका काम करने के फार्मूले को भी समझना चाहिए। एलन मस्क 5 मिनट टाइम बॉक्सिंग फार्मूले को फॉलो करते हैं। 1 दिन में 24 घंटे होते हैं। लेकिन मस्क इन 24 [संगीत] घंटों को 5-प मिनट के स्लॉट में बांटते हैं। ईमेल देखना, मीटिंग [संगीत] करना, खाना खाना, तैयार होना, हर चीज 5 मिनट में खत्म करना होता है। समय की इसी पाबंदी ने उन्हें इतना कम समय में करोड़पति से अरबपति और अब खरबपति बना दिया है। डीएनए मित्रों एक अनुमान के मुताबिक आज मस्क के पास इतना पैसा है कि वह अमेरिका के पौश शहरों के पौश इलाकों में 25 लाख से ज्यादा आलीशान घर खरीद सकते हैं।

लेकिन आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि मस्क 400 वर्ग फुट के एक छोटे से घर में रहते हैं। साल 2020 में मस्क ने कसम खाई थी कि वह अपनी सारी अचल संपत्ति बेच देंगे। उन्होंने कैलिफोर्निया के अपने सभी सात आलीशान बंगले बेच दिए और वह टेक्सास में स्पcex स्टार बेस के पास एक बेहद साधारण से घर में रहने लगे। मस्क जिस घर में रहते हैं उसकी कीमत मात्र ₹41 लाख है। मित्रों, मस्क अकेले नहीं है जो इस तरीके की सादगी पसंद करते हैं। दुनिया के सबसे अमीर लोगों में एक खास ट्रेंड देखने को मिला है। अपनी ऊर्जा और समय को छोटी-छोटी चीजों में बर्बाद नहीं करना चाहते हैं। इसे मनोविज्ञान में डिसीजन फटीक यानी कि निर्णय की थकान कहा जाता है। जैसे मेटा के मालिक मार्क्स जुकरबर्ग हर दिन एक ही तरीके की ग्रे टीशर्ट और जींस पहनते थे। उनके पास एक ही रंग के दर्जनों टीशर्ट्स हैं ताकि सुबह कपड़े चुनने में समय बर्बाद ना हो। Apple के संस्थापक स्टीव जॉब्स भी हमेशा ब्लैक शर्ट, ब्लू जींस और न्यू न्यू बैलेंस जूते ही पहनते थे। उनका भी यही मानना था कि कपड़े चुनने जाने से काम जो है उसमें समय व्यर्थ नहीं करना चाहिए। [संगीत] अमेरिकी बिजनेसमैन वारेन बफेट भी आज भी उसी घर में रहते हैं जो उन्होंने 1958 में सिर्फ $31,000 में खरीदा था। वह रोज सुबह ऑफिस जाते समय McDonald से अपना नाश्ता खरीदते हैं। जिसकी कीमत $4 से कम होती है। यानी मित्रों ऐसी ही सरलता और सादगी के साथ जीने वाले एलन मस्क आज दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। लेकिन दुनिया के इकलौते खरबपति एलन मस्क ने ही पैसे को लेकर कहा था। जिस किसी ने भी कहा है कि पैसों से खुशी नहीं खरीदी जा सकती उसने बिल्कुल सही बात कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *