बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। गुरुवार 8 अक्टूबर को नाना पाटेकर का निधन गोवा स्थित अपने घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ। एक्टर के निधन से उनके फैंस बुरी तरह से सदमे में हैं। निधन के बाद हर कोई नाना को श्रद्धांजलि दे रहा है। यही नहीं स्टार्स एक्टर से जुड़े कई किस्से शेयर कर रहे हैं। ऐसे में अब दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने नाना को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सायरा बानो ने नाना का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह दिलीप कुमार संग अपने खास पल के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं।
साथ ही इस वीडियो के साथ सायरा ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। सायरा बानो ने जो वीडियो शेयर किया है वह नाना पाटेकर के एक इंटरव्यू के दौरान का है। इस वीडियो में नाना दिलीप कुमार संग एक अवार्ड शो को लेकर बात करते दिख रहे हैं। नाना बताते हैं कि मुगल आजम के उस दौर के लोग आज के किस्म की बातें करते हुए कौन हैं आप? कौन हैं वह? और मैं खुशनसीब हूं कि उन लोगों ने मुझे छुआ है। एक दिन उन्होंने मुझे अपने घर पर बुलाया। उस दिन तेज बारिश हो रही थी। मुझे बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था और उन्हीं के हाथों से मिला था। मैं तो उनके घर गया तो पूरा भीग गया था। इसलिए उन्होंने तौलिए से मेरा सिर पोछा और अपना कुर्ता दिया पहनने के लिए। अब कौन सा अवार्ड चाहिए यार तुमको?
सैयरा बानो ने अपने Instagram अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा नाना पाटेकर जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए बहुत दुखद क्षति है। हमने एक असाधारण कलाकार जबरदस्त अभिनय क्षमता वाले अभिनेता और ऐसे व्यक्ति को खो दिया है जिसकी स्क्रीन पर मौजूदगी उतनी ही यादगार थी जितने वे असल जिंदगी में थे। उनके परिवार चाहने वालों और उनके काम को पसंद करने वाले अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। पुरानी यादों को ताजा करते हुए सायरा ने कहा जब नाना जी को क्रांतिवीर के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला तो दिलीप साहब ने उन्हें पाली हिल स्थित अपने घर पर बुलाया। किस्मत देखिए साहब से मिलने जाते समय जोरों की बारिश होने लगी और जब वे पहुंचे तो पूरी तरह भीग चुके थे।
जब दिलीप साहब ने उन्हें बुरी तरह से भीगा हुआ खड़ा देखा तो उन्होंने कोई हंगामा नहीं किया ना ही कोई बात कही। वे बस अंदर गए। एक तौलिया लाए। धीरे से नाना जी का सिर पोछा और फिर उन्हें बदलने के लिए एक कुर्ता दिया। जरा उस पल के बारे में सोचिए। दिलीप साहब जो अपने आप में एक संस्था एक लीजेंड थे। उनकी मौजूदगी ही सम्मान की बात थी। वे अपना स्नेह बड़े-बड़े शब्दों या इशारों से नहीं बल्कि दयालुता के सबसे सरल और सुंदर काम से जाहिर कर रहे थे।
इस घटना ने नाना पाटेकर के दिल पर कितना गहरा असर डाला यह बताते हुए शायरा बानो ने लिखा नाना जी ने बाद में एक ऐसी बात कही जिसने मेरे दिल को छू लिया। एक इंसान को इससे बड़ा अवार्ड और क्या चाहिए? और सच में जिस व्यक्ति को आप इतना मानते हैं, उसका प्यार, अपनापन और सम्मान मिलने से बड़ा अवार्ड जिंदगी और क्या दे सकती है? उन्हें ना सिर्फ उनके निभाए गए किरदारों के लिए याद किया जाए बल्कि उन यादों, भावनाओं के लिए भी याद किया जाए जो पीछे छोड़ गए हैं। नाना जी आपकी आत्मा को शांति मिले। सायरा बानो के इस स्टेटमेंट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट। हां।