Cli

नमाज़ से फ़िटनेस वाले वीडियो पर शार्क टैंक जज नमिता थापर ने ट्रोल्स को क्या जवाब दिया ?

Hindi Post

पिछले तीन हफ्ते से मुझे लोग रहे हैं नॉन स्टॉप और मेरी डार्लिंग मॉम को भी गंदे गंदे नाम दे रहे हैं। फॉर व्हाट फॉर मेकिंग अ रील ऑन द हेल्थ बेनिफिट्स ऑफ़ नमाज़। मुझे गालियां दी गई। मेरी मां को भी गंदे गंदे नाम दिए गए। वीडियो में ऐसा बोलते हुए जिन्हें आपने अभी सुना वो बिजनेस में नमिता थापर हैं। शार्क टैंक इंडिया नाम के शो में स्टार्टअप को समझाते और बिजनेस डील करते हुए आपने इन्हें देखा होगा।

नमिता एमक फार्मासटिकल्स की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। इससे जुड़ी चीजों के हेल्थ बेनिफिट्स बताते हुए अक्सर वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में ईद के त्यौहार के बाद 25 मार्च को नमिता ने एक वीडियो बनाया। वीडियो में नमाज के हेल्थ बेनिफिट्स बताए। उन्होंने नमाज को फुल बॉडी एक्सरसाइज बताया। कहा कि इससे फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर गया कमेंट सेक्शन का माहौल बिगड़ गया। ट्रोल्स एक्टिव हो गए और नमिता के साथ गाली गलौज तक शुरू कर दी। करीब 3 हफ्ते तक यह सब चलता रहा।

फिर 20 अप्रैल को नमिता ने भी इस पर जवाब दिया। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा अब चुप नहीं रहना है। उन्होंने बताया कि वह सुबह 6:30 बजे काम के लिए निकली। 7:00 बजे गाड़ी रोकी और यह वीडियो बनाया। क्यों? क्योंकि उन्हें लगा कि गलत के खिलाफ बोलना जरूरी है। उन्होंने साफ कहा कि ट्रोलिंग से उन्हें फर्क नहीं पड़ता। पिछले 5 साल से वह इसकी आदि हो चुकी हैं। लेकिन इस बार मामला अलग था क्योंकि गालियां सिर्फ उन्हें नहीं बल्कि उनके परिवार को भी दी जा रही हैं। वीडियो में नमिता ने कहा कि बीते तीन हफ्तों से मुझे लोग लगातार अपशब्द कह रहे हैं

और मेरी मां को भी गंदे गंदे नाम दे रहे हैं। किस लिए? सिर्फ नमाज के हेल्थ बेनिफिट्स पर रील बनाने के लिए मैं एक हेल्थ केयर प्रोफेशनल हूं। मैंने हिंदू धर्म पर भी कई वीडियो बनाए हैं। योग खासकर सूर्य नमस्कार पर हर साल बात करती हूं। तब किसी को दिक्कत नहीं होती। फिर नमाज के हेल्थ बेनिफिट्स बताने पर इतना गुस्सा क्यों? पिछले तीन हफ्ते से मुझे लोग नॉन स्टॉप। और मेरी डार्लिंग मॉम को भी गंदे गंदे नाम दे रहे हैं। फॉर व्हाट? फॉर मेकिंग अ रील ऑन द हेल्थ बेनिफिट्स ऑफ नमाज़। मुझे सिखाया गया है आर फॉर रिलजन मींस आर फॉर रिस्पेक्ट एंड दिस इज हाउ यू रिस्पेक्ट एस्पेशली टू वुमेन रेजरवेशन बिल पास नहीं हुआ तो सब बोलते हैं

लेकिन जब दो वुमेन की ऐसी डिसरिस्पेक्ट होती है तो फिर साइलेंस क्यों नमिता ने आगे कहा कि मुझे सिखाया गया है कि धर्म का अर्थ सम्मान होता है। क्या आप इसी तरह सम्मान करते हैं? खासकर महिलाओं के प्रति आरक्षण बिल पास नहीं हुआ तो सब बोल रहे हैं लेकिन जब महिलाओं का इस तरह अपमान होता है तो फिर चुप्पी क्यों? मैंने बहुत पहले ही सीख लिया है कि आपके लिए कोई नहीं है। आपको अपने लिए आवाज उठानी होगी। मेरे सभी ट्रोल्स प्लीज कंटिन्यू रखें लेकिन याद रहे कि हिंदू धर्म में कर्म का कांसेप्ट है। कुल मिलाकर नमिता के हेल्थ बेनिफिट से जुड़े एक वीडियो को ट्रोल्स ने धार्मिक एंगल दे दिया। फिलहाल इस खबर में इतना ही। आप इस पर क्या सोचते हैं? कमेंट में जरूर बताइएगा। खबर लिखी है रक्षा ने। मेरा नाम है श्वेता। देखते रहिए दिल लंडन टॉक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *