भारतीय सिनेमा की लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके जाने से जो भारी क्षति हुई है, उसकी भरपाई कभी भी नहीं हो सकेगी। आशा भोसले का परिवार और करीबी दोस्त अभी भी सदमे में हैं और उनकी यादों में खोए हुए हैं। यही हाल बीते जमाने की मशहूर एक्ट्रेस और आशा भोसले की दोस्त मुमताज का भी है। मुमताज ने एक इंटरव्यू में आशा जी के साथ अपनी आखिरी मुलाकात को याद किया।
उन्होंने बताया कि सिंगर उनसे क्या बोली थी। साथ ही मुमताज ने यह भी बताया कि जब आशा अस्पताल में भर्ती थी तो वह उनसे मिलने गई थी। पर 10 मिनट बाद ही उनका देहांत हो गया। मुमताज कहती हैं कि कैसे अस्पताल जाने पर वह प्यारी दोस्त और सिंगर से मिल नहीं पाए। बस उन्हें दूर से ही देखा। 11 अप्रैल की रात सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था।
वहीं मुमताज कहती हैं कि जब मुझे पता चला कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो मैं वहां गई। मैंने उन्हें बाहर से देखा लेकिन डॉक्टर ने कहा कि आशा जी की हालत गंभीर है और मुझे अगले दिन ही आना चाहिए। जैसे ही मैं वहां से निकली और कार में बैठी 5 से 10 मिनट के भीतर ही मुझे फोन आ गया
कि उनका निधन हो चुका है। आशा जी के साथ अपने रिश्तों के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस कहती हैं वो कई बार मेरे घर आई थी। वो मेरी बहुत अच्छी दोस्त थी। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। उनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती। मुमताज का कहना है कि मौत से कुछ दिन पहले आशा जी ने उनसे कहा था
कि उनका गाया हुआ एक गाना उनके द्वारा गाए गए गानों में सबसे मुश्किल था जो है आजा ओ मेरे राजा जन्नत की सैर। फिलहाल इस वीडियो में इतना ही। वीडियो को लाइक और शेयर करें। साथ ही चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूलें।