तलाक की खबरों के बीच मोनी रॉय ने तोड़ी चुप्पी। Instagram पर पोस्ट कर मांगी प्राइवेसी। पति सूरज संग सेपरेशन पर बोली एक्ट्रेस। सोशल मीडिया पर शेयर किया हाले दिल। हेटर्स को दिया तगड़ा जवाब। एक्ट्रेस के सपोर्ट में खड़े हुए फैंस। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मोनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से लगातार ऐसी खबरें आ रही थी कि मोनी और उनके पति सूरज नाम्या के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
एक रिपोर्ट में कहा गया कि दोनों सेपरेट हो रहे हैं तो किसी में दावा किया गया कि तलाक हो चुका है। लेकिन अब इन तमाम अफवाहों के बीच खुद मोनी रॉय ने सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। दरअसल पूरा मामला तब शुरू हुआ जब लोगों ने नोटिस किया कि मोनी और सूरज ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।
बस फिर क्या था? देखते ही देखते सोशल मीडिया पर दोनों की शादी टूटने की खबरें वायरल होने लगी। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि सूरज ने मोनी को धोखा दिया है और उनके पैसों का गलत इस्तेमाल किया है।
इन अफवाहों ने इतना जोर पकड़ लिया कि हर किसी की नजर अब मोनी और सूरज के रिएक्शन पर टिक गई थी। फैंस जानना चाहते थे कि आखिर सच क्या है? क्या सच में टीवी का यह पावर कपल अब अलग हो चुका है? इसी बीच मोनी ने अपनी Instagram स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर सारी चर्चाओं पर ब्रेक लगाने की कोशिश की है। मोनी रॉय ने अपनी Instagram स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है सभी मीडिया संस्थानों से रिक्वेस्ट है कि वह गलत नैरेटिव ना चलाएं। हमें हमारी प्राइवेसी और थोड़ा समय दें। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर तलाक की खबरों को सच या झूठ नहीं कहा। लेकिन इतना जरूर साफ कर दिया है कि इस वक्त वह लगातार चल रही अफवाहों से परेशान हो चुकी हैं और लोगों से स्पेस चाहती हैं। अब मोनी के इस बयान के बाद अब फैंस दो हिस्सों में बट गए हैं।
कुछ लोगों का कहना है कि अगर सब कुछ ठीक होता तो मोनी सीधा तलाक की खबरों को फेक बता देती। वहीं कई फैंस का मानना है कि हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते हैं और किसी भी कपल को बिना जाने जज करना गलत है। सोशल मीडिया पर कई लोग एक्ट्रेस के सपोर्ट में भी उतर आए हैं और उनकी प्राइवेसी की रिक्वेस्ट करने की बात कर रहे हैं।
बता दें मोनी और सूरज ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में एक बेहद खूबसूरत इंटिमेट वेडिंग की थी। उनकी शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
खास बात यह रही कि दोनों ने मलयाली और बंगाली दोनों रीति रिवाजों से शादी की थी। शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब प्यार भी बटोरा था। शादी के बाद से मोनी और सूरज हमेशा एक हैप्पी कपल की तरह नजर आए। कभी वेकेशन फोटोस, कभी रोमांटिक डेट्स तो कभी पार्टी वीडियोस दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती थी। ऐसे में अब अचानक रिश्ते में दरार की खबरों ने लोगों को हैरान कर दिया है।