प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसी भी कीमत पर सत्ता से हटाने की बेचैनी पूरी दुनिया के वामपंथियों और कट्टरपंथियों में फैल गई है। बड़ी-बड़ी ताकतें चाहती हैं कि चुनावों से पहले ही पीएम मोदी को हटा दिया जाए। इसी कड़ी में एक ऐसी खतरनाक घटना हुई है जिसके बारे में एक-एक भारतीय को पता होना चाहिए। एक तरफ यह व्यक्ति और इसका पूरा खानदान पीएम मोदी के पीछे हाथ धोकर पड़ गया है। तो वहीं दूसरी तरफ इस महिला ने पीएम मोदी के बचाव में बहुत बड़ा खुलासा किया है। इन दोनों लोगों की असलियत आपके होश उड़ा देगी। चलिए यह वीडियो शुरू करते हैं।
सबसे पहले इस खतरनाक व्यक्ति के बारे में ही बात करते हैं। इसके पिता का नाम जब हम आपको बताएंगे तो आप चौंक जाएंगे। इस खतरनाक व्यक्ति तक पहुंचने की पहली सीढ़ी यह व्यक्ति है जिसने भारत आकर पीएम मोदी और करोड़ों भारतीयों को गाली दी है। इसका नाम गिया कोमो फिलिबेक है जिसने हैदराबाद में राहुल गांधी के सामने पीएम मोदी से कहा कि वोट चोर गद्दी छोर। वोट चोर गद्दी छोर। इटली से आया यह व्यक्ति उन करोड़ों वोटर्स को गाली दे रहा है जिन्होंने पीएम मोदी को लोकतांत्रिक तरीके से चुना मगर इसने भारत में खड़े होकर पीएम मोदी को वोट चोर कहा और राहुल गांधी मुस्कुराते रहे तालियां बजाते रहे। गियाकोमो फिलिबेक इटली में एक विपक्षी नेता है और इसकी पार्टी का नाम है डेमोक्रेटिक पार्टी। मगर पीएम मोदी के खिलाफ असली षड्यंत्र यहीं से शुरू होता है।
गियाकोमो फिलिबेक इटली की डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ-साथ यूरोपीय स्तर पर पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट का सेक्रेटरी जनरल भी है। आपको बता दें कि यूरोप के कई देशों की वामपंथी पार्टियों ने मिलकर एक बड़ी पार्टी बना रखी है। इसी का नाम पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट है। अब यूरोप की इसी बड़ी पार्टी ने कुछ दिन पहले इस खतरनाक व्यक्ति से मुलाकात की है जिसका नाम एलेक्जेंडर है। एलेक्जेंडर ही वो व्यक्ति है जो आजकल पीएम मोदी के पीछे पड़ा है। इसके पिता का नाम जॉर्ज सोरोस है। यानी पीएम मोदी को सत्ता से हटाने की कसम खाने वाले जॉर्ज सोरोस के बेटे एलेक्जेंडर सोरोस के तार उन लोगों से जुड़ रहे हैं जो भारत में खड़े होकर पीएम मोदी को वोट चोर बोल रहे हैं। एलेग्जेंडर सोरोस ग्लोबल प्रोग्रेसिव अलायंस द्वारा आयोजित किए गए एक इवेंट के दौरान गियामो फिलिबेक की पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट के लीडर से मिला था। और हैरानी की बात देखिए कि हैदराबाद के जिस कार्यक्रम में गियाकोमो फिलिबेक ने पीएम मोदी को वोट चोर कहा वो इवेंट भी प्रोग्रेसिव अलायंस से जुड़ा हुआ है। अब आप इन सभी बिंदुओं को जोड़ेंगे तो आपको पीएम मोदी के खिलाफ एक खतरनाक षड्यंत्र की तस्वीर बनती दिख जाएगी। वैसे आपको आखिर में बता दें कि एलेक्जेंडर सोरोस की पत्नी हुमा आबदीन एक पाकिस्तानी है। बहरहाल अब आते हैं इस यूरोपीय महिला पर जिसने मोदी विरोधियों की धज्जियां उड़ा दी।
इनका नाम है देबोरा बार्गिनी जो इटली की ही नेता हैं। इन्होंने अपने ही देश के विपक्षी नेता गियाकोमो फिलिबेक को सरेआम बेनकाब कर दिया। बार्गिनी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ सत्ता में बैठी हैं और इन्होंने ट्वीट करते हुए एक बहुत बड़ा खुलासा किया है। इन्होंने कहा कि हमारे देश के एक नेता भारत में कांग्रेस के एक इवेंट में पहुंच गए। जहां उन्होंने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वोट चोर अपनी गद्दी छोड़ लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि लोकतांत्रिक देश भारत को बाहर के लोगों से लोकतंत्र का पाठ सीखने की जरूरत नहीं है। इटली की नेता बार्गिनी ने कहा कि भारत में एक प्रोसेस चल रहा है जिसका उद्देश्य मतदान सूची से डुप्लीकेट नामों, मृत व्यक्तियों के नामों और स्थान बदल चुके लोगों के नामों को हटाना है। ऐसे मामलों में एक बड़े मित्र देश की घरेलू राजनीतिक बहस में दखल देना बिल्कुल सही नहीं है। भारत एक ऐसा देश है जिसके साथ हमारे सभी क्षेत्रों में मजबूत रिश्ते हैं। हमारी भारत के साथ एक स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप है। ऐसे में गिया कोमो फिलिबेक जैसे लोगों को भारत की राजनीति में दखल नहीं देनी चाहिए।