Cli

मातृभूमि फिल्म की आड़ में ध्रुव राठी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, मचा घमासान।

Uncategorized

दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के हालिया प्रोटेस्ट को यूबर ध्रुव राठी का सपोर्ट मिला है। इस दौरान वह केंद्र की सरकार पर काफी हमलावर दिखे। मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने मातृभूमि फिल्म की आड़ में सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि गवर्नमेंट ने चीन के दबाव में सलमान खान की फिल्म को रिलीज़ नहीं होने दिया। 11 अक्टूबर को ध्रुव ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था।

इसका एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां उन्होंने मातृभूमि फिल्म का जिक्र किया। इसमें उन्होंने मोदी सरकार के दबाव में होने का आरोप लगाया। ध्रुव ने कहा एक फिल्म आ रही थी सलमान खान की जिसमें चीन के खिलाफ कुछ चीजें थी पर सरकार की इतनी हिम्मत नहीं हो रही कि उस फिल्म को रिलीज होने दें। सलमान की फिल्म की पूरी रिशूटिंग करवाई गई और कहा गया नहीं इसको चीन के पक्ष में करो। हम उसके इतने खिलाफ नहीं जा सकते। डरपोक हैं वो एक नंबर के। चीन से डर रहे, अमेरिका से डर रहे हैं और एलन मस्क से डर रहे हैं। ध्रुव ने कहा कि वह खुद सबके खिलाफ बोल रहे हैं। फिर भी वो किसी से डरते नहीं। लेकिन सरकार के केस में ऐसा नहीं है।

वैसे मातृभूमि का यह मामला पिछले कई महीनों से लगातार चल रहा है। इस कारण फिल्म अब तक रिलीज़ नहीं हो पाई। रिलीज़ तो दूर मेकर्स को इसका एक बड़ा हिस्सा रिशूट करना पड़ा। उसके बाद उसी सरकार के पास नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट के लिए भेजना पड़ा। फिर इसे सेंसर बोर्ड के पास भेजा जाएगा और उसके बाद फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस होगी। मातृभूमि की कहानी 2020 में भारत चीन के बीच हुए गलवान वैली झड़प पर आधारित थी। उस लड़ाई में 200 भारतीय सैनिकों ने 1200 चीनी सैनिकों का डटकर सामना किया था। संघर्ष में करीब 40 चीनी सैनिक मारे गए थे। मगर मारे जाने की बात स्वीकारता है।

वहीं इसमें 20 भारतीय जवान भी शहीद हुए थे। दिसंबर 2025 में फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया गया था। उस समय चीनी मीडिया ने इस पर फैक्ट्स के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए। फिर खबर आई कि रक्षा मंत्रालय ने मेकर्स को इसके चीन विरोधी कंटेंट हटाने के निर्देश दिए हैं। तब तक फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस की जा चुकी थी। फिर भी टीम ने फिल्म के पैचवर्क का काम शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि उन्हें इसके 40% हिस्से को रिशूट करना पड़ा। इससे मूवी का क्लाइमेक्स और सलमान का कैरेक्टर आर्क भी चेंज हो गया। पहले इस मूवी का नाम बैटल ऑफ गलवान था। लेकिन इसे चाइना फ्रेंडली बनाने के चक्कर में मातृभूमि में वॉर रेस्ट इन पीस कर दिया गया। मातृभूमि कई महीनों से अटकी हुई थी। मगर पिछले दिनों इसे भारत सरकार की तरफ से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मिला है।

फिलहाल फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है। काम पूरा होने के बाद इसे सीबीएफसी के पास भेजा जाएगा। वहां से हरी झंडी मिल जाए तो फिल्म की नई रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी जाएगी। इस फिल्म को अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *