कम पैसों में उंगली भी नहीं हिलाऊंगी। मल्लिका शरावत का शॉकिंग ऐलान। द ट्रेटर्स 2 की फीस पर भी तोड़ी चुप्पी। सुनकर हर कोई रह गया हैरान। बॉलीवुड की सबसे बेबाक और बिंदास एक्ट्रेसेस में गिनी जाने वाली मल्लिका शेरावत रियलिटी शो द ट्रेटर सीजन 2 के जरिए लाइमलाइट में बनी हुई।
शो में उनकी एंट्री पहले ही गसिप का हॉट टॉपिक बन चुका था। लेकिन अब उनकी फीस को लेकर चल रही खबरों ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मल्लिका शेरावत इस सीजन की सबसे महंगी कंटेस्टेंट है और उन्हें हर एपिसोड के लिए लाखों रुपए दिए जा रहे हैं।
इन खबरों के बीच अब खुद मल्लिका ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने भले ही अपनी एग्जैक्ट फीस का खुलासा नहीं किया लेकिन उनके जवाब ने इतना तो जरूर साफ कर दिया है कि अपनी मेहनत की कीमत मांगने में उन्हें बिल्कुल भी झिझक नहीं होती है।
एक इंटरव्यू में जब उनसे उनकी फीस को लेकर सवाल कर लिया गया तो उन्होंने कहा, “यह अंदाजा सही है। पैसे बनाने के लिए आखिर माफी क्यों मांगना?” कई लोग कहते हैं कि पैसा कभी वजह नहीं होता लेकिन वो लोग झूठ बोलते हैं। चाहे लड़की हो या फिर लड़का हो। पैसा सभी के लिए जरूरी होता है क्योंकि आपको लाइफस्ट बनाए रखना पड़ता है और अब बिल भरना पड़ता है। मैं कभी कम पैसों में काम नहीं करूंगी।
मल्लिका ने आगे कहा कि वह कभी भी अपनी कीमत से कम पर काम नहीं करेंगी। एक्ट्रेस ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि कम पैसों में तो मैं बेड से उंगली तक नहीं हिलाऊंगी। मेरा हर यूथ के लिए यह मैसेज है कि अपनी कीमत को पहचानना सीखो। अगर उन्हें आपकी जरूरत होगी तो वह आपको उस हिसाब से पैसे देंगे। समझौता मत करो।
इसी बातचीत के दौरान मल्लिका ने अपनी रियलिटी शो जर्नी को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी जैसे फेमस शोज़ के ऑफर्स भी मिल चुके हैं। लेकिन उन्होंने उन ऑफर्स को एक्सेप्ट नहीं किया। इसकी वजह भी उन्होंनेसाफ-साफ बताई। एक्ट्रेस के मुताबिक उन्हें बिग बॉस का फॉर्मेट कभी पसंद नहीं आया। उनका कहना है कि वह वही काम करती हैं जो उन्हें पसंद आता है।
अगर किसी प्रोजेक्ट से वह खुद कॉन्फिडेंट नहीं होती हैं तो वह कोई भी ऐसा प्रोजेक्ट नहीं करना चाहती। यही वजह है कि इस बार उन्होंने द ट्रेडर्स 2 को चूज़ किया। इस शो का कांसेप्ट उन्हें नया दिलचस्प और चैलेंजिंग भी लगा।
शो में माइंड गेम, स्ट्रेटजी, ट्रस्ट और धोखे का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। बताते चलें द ट्रेडर्स के पहले सीजन की शुरुआत साल 2025 में हुई थी। जबकि दूसरा सीजन 13 अगस्त से शुरू होने वाला है। इसमें मल्लिका शेरावत, मुनववर फारूकी, रिया चक्रवर्ती, अभिषेक मल्हान और श्वेता तिवारी समेत 21 कंटेस्टेंटहोने वाले हैं।
करण जौहर इस शो को होस्ट करेंगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि अपनी दमदार पर्सनालिटी और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर मल्लिका शेरावत द ट्रेटर्स 2 में कितना लंबा सफर तय करती हैं। लेकिन एक बात तो तय है शो शुरू होने से पहले ही उन्होंने अपने बयान से सोशल मीडिया पर हलचल जरूर मचा दी है।