Cli

कैसे रात को सोते-सोते हो गई थी बप्पी लहरी की मौत, डिस्को किंग के वो आखिरी 24 घंटे

Uncategorized

बॉलीवुड में जब डिस्को सॉन्ग की बात होती है तो सबसे पहले नाम याद आता है बप्पी लहरी का। बॉलीवुड के डिस्को किंग ने अपने करियर में कई ऐसे सुपरहिट गाने दिए जो आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में बने हुए हैं। वो अपने गानों के साथ ही अपने गाने के अंदाज के लिए भी जाने जाते थे। गले में मोटी सी चैन, हाथों में अंगूठियां और चेहरे पर हर समय छाई मुस्कान उनकी पहचान बना हुआ था। लेकिन साल 2022 में उनके निधन ने फैंस और उनके घर वालों को बहुत बड़ा झटका दिया था। अस्पताल में लंबे इलाज के बाद घर आए और एक दिन के बाद ही उनका निधन हो गया।

क्या आप जानते हैं कि आखिर उनकी मौत वाली रात क्या हुआ था? किस बीमारी की वजह से उनका निधन हुआ? बप्पी दा अपने ज्यादा वजन की वजह से कई बीमारियों के शिकार हो गए थे। वह कुछ समय से ऑब्स्ट्रिक्टिव स्लीप एमनिया से भी जूझ रहे थे। साल 2022 की शुरुआत में ही उनको चेस्ट में कुछ इंफेक्शन की वजह से 20 जनवरी को क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां पर उनका इलाज चला। लगभग 25 दिनों तक इलाज चलने के बाद 14 फरवरी को वह अपने घर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बप्पी लहरी 25 दिनों बाद घर लौटे थे और उन्होंने अपने घर वालों के साथ समय बिताया था। लेकिन 15 फरवरी को उनकी हालत फिर से बिगड़ गई और उन्हें दोबारा मुंबई के अस्पताल ले जाया गया। 15 फरवरी की रात को उन्होंने अंतिम सांस ली।

डॉक्टर ने बताया कि उनकी मौत की वजह ऑब्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया था। उनके जाने की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई थी। बप्पी लहरी ने अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की थी। उनको संगीत अपने परिवार से ही मिला था। 3 साल की उम्र में ही उन्होंने तबला बजाना सीख लिया था। एक म्यूजिक शो के दौरान लता मंगेशकर ने उनकी तारीफ भी की थी।

सालों की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने पहली बार बंगाली फिल्म में गाना गाया जिसके बाद उनका फिल्मी करियर आगे बढ़ा। 70 और 80 के दशक के आते-आते उनका म्यूजिक छा चुका था। बॉलीवुड में डिस्को म्यूजिक की पहचान कराने वाले वह पहले सिंगर बने। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे यादगार गाने गाए जो सालों बाद भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। उनके गाने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किए जाते हैं।

यही वजह है कि उन्हें प्यार से डिस्को किंग कहा जाता था। साल 2022 में 69 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। स्लीप एमनिया एक ऐसी समस्या है दोस्तों जिसको लोग अक्सर खर्राटे समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन इस बीमारी में गले की नसें ढीली हो जाती हैं। जिस वजह से कुछ समय के लिए सांस नहीं आती और रुक जाती है। सोते समय सांस के रुकने और देर से आने पर यह जानलेवा हो सकती है। तो दोस्तों, आज का यह वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-ब टेक केयर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *