Cli

तो इसलिए हुआ था अर्जुन – मलाइका का ब्रेकअप,2 साल बाद सामने आया चौंकाने वाला सच।

Uncategorized

क्यों टूटा था अर्जुन मलाइका का रिश्ता? बेइंतहा मोहब्बत के बाद भी क्यों हुई थी राहें अलग? ब्रेकअप के 2 साल बाद असली वजह का हुआ खुलासा। रिश्ता टूटने की असली वजह जान फैंस को लगा झटका। तेजी से खुलासा हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल। जी

हां, एक वक्त पर खुल्लम खुल्ला इश्क लड़ाने से लेकर प्यार की मिसाल पेश करने वाले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी लाखों लोगों के दिलों पर राज किया करती थी। दोनों की जोड़ी पर फैंस भी भर-भर कर प्यार लुटाते थे। दोनों की एक साथ हर झलक फैंस के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं होती थी।

यह तो सभी जानते हैं कि अर्जुन और मलाइका एक-दो नहीं बल्कि 5 से छ सालों तक एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार थे और खुले तौर पर अपने प्यार का इजहार भी किया करते थे। लेकिन बेइंतहा मोहब्बत होने के बावजूद जब दोनों के रिश्ते का दी एंड हुआ और यह सच सबके सामने आया तो हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक गई साथ ही हर कोई बस इस बात का जवाब जानना चाहता था कि आखिरकार क्यों और किस वजह से दोनों की राहें हमेशा हमेशा के लिए अलग हुई।

तो अब ब्रेकअप के लगभग 2 साल बाद एक्स कपल के ब्रेकअप की असली वजह को लेकर कुछ खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसे जानने के बाद एक बार फिर से ना सिर्फ एक्स कपल खबरों में छा गए हैं बल्कि दोनों के टूटे रिश्ते की चर्चा भी फिर से की जाने लगी है। दरअसल हालिया बातचीत के दौरान विक्की लालवानी ने मलाइका और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने शेयर किया कि मलाइका और अर्जुन का रिश्ता ऑफिशियली खत्म होने से करीब 8-10 महीने पहले से ही उनका रिश्ता टूटने के रूमर्स आ रहे थे।

मुझे मेरे सूत्रों से पता चला था कि दोनोंके बीच दरार शादी को लेकर आई थी। मलाइका शादी करना चाहती थी लेकिन अर्जुन तैयार नहीं थी या फिर वह शादी नहीं करना चाहते थे। लेकिन उस वक्त मलाइका को शादी करनी थी। इस वजह से दोनों के बीच खटास आई।

मुझे लगता है कि दोनों के ब्रेकअप की यही वजह थी। यही नहीं आगे भी अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने यह भी बताया वरना दोनों काफी एक दूसरे से प्यार करते थे। मुझे लगता है कि अर्जुन अभी भी मलाइका से प्यार करते होंगे। उनका प्यार कोई टाइम पास नहीं था बल्कि दोनों का रिश्ता काफी सच्चा और गहरा था। लंबे समय तक दोनों साथ थे। मलाइका उस वक्त अर्जुन को काफी ज्यादा पसंद करती थी। मुझे यकीन है कि वो अभी भी उन्हें पसंद करती होंगी। लेकिन कई चीजों की हैप्पी एंडिंग नहीं होती। तो सुना आपने अब तेजी से यही दावे और खुलासे वायरल होने के साथ-साथ लोगों के होश भी उड़ा रही हैं।

हालांकि गौर करने वाली बात यह भी है कि अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के लगभग 2 साल बाद इन दिनों मलाइका अरोड़ा के नए रिश्ते की चर्चाएं भी खूब की जाती हैं। दावे किए जाते हैं कि 52 साल के मलाइका को खुद से 19 साल छोटे डायमंड मर्चेंट के साथ प्यार हो गया है और वह उनके साथ रिश्ते में हैं।

साथ ही आए दिन मलाइका और हर्ष को एक दूसरे के साथ भी देखा जाता है। जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा रिश्ता होने के दावे भी किए जाते हैं। वेल मलाइका और हर्ष मेहता अच्छे दोस्त हैं या फिर वाकई में एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हैं। यह तो दोनों के किसी खुलासे या रिएक्शन के बाद ही पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *