Cli

इस फिल्म निर्माता को अपनी बीवी और परिवार से अलग करना चाहती थी मधुबाला, वजह चौंका देंगी।

Uncategorized

वैसे तो मधुबाला को लेकर हमने हमेशा ही सब अच्छा सुना उनकी अदाकारी, उनके दुख दर्द सबके बारे में बहुत बाते हुई लेकिन क्या आप जानते है मधुबाला भी इस शादीशुदा के प्यार में थी और वो चाहती थी वो शख्स उनकी पत्नी को तलाक दे दे।

बात कर रहे है कमल अमरोही की।लेकिन कमल अमरोही की 1949 में आई फिल्म ‘ महल’ ने उन्हें बड़ी सफलता दिलाई। फिल्म निर्माता के बेटे ताजदार ने हाल ही में बताया कि मधुबाला और उनके पिता को प्यार हो गया था, लेकिन यह रिश्ता इसलिए टूट गया क्योंकि मधुबाला चाहती थीं कि उनके पिता अपनी पत्नी सैयदा को तलाक दे दें।

उन्होंने दावा किया, “वह एक बड़ी स्टार होने के साथ-साथ एक प्रोड्यूसर भी थीं। उनके पास बहुत पैसा भी था। उन्होंने कहा, ‘मैं तुम्हें x राशि दूंगी। तुम इतनी रकम अपनी पत्नी और बच्चों को दे दो और उन्हें अपनी जिंदगी से निकाल दो।'”बेटे ने आगे कहा, “मेरे पिता ने उससे कहा, ‘अब हम कभी नहीं मिलेंगे क्योंकि मैं कहानियां और संवाद बेचता हूं, अपने बच्चों और पत्नी को नहीं। तुम चाहती हो कि मैं अपनी पत्नी को छोड़ दूं। ऐसा नहीं होगा। वह मेरे परिवार की महिला है।’

रिपोर्ट अनुसार कमल अमरोही ने अपने जीवनकाल में चार विवाह किए। उनकी पहली पत्नी बिलकिस का देहांत हो गया, जिसके बाद उन्होंने सैयदा से विवाह किया और उनके दो बच्चे हुए – ताजदार और रुखसार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *