Cli

इंडस्ट्री में छाया मातम,लिवर की इस गंभीर मशहूर एक्ट्रेस की मां की हुई मौ;त,नाम जानकर चौंक जाएंगे।

Uncategorized

टीवी अभिनेत्री ने अपनी मां को खो दिया। 37 वर्षीय हीरोइन मां के निधन से टूट गई। परिवार शोक में डूबा। लंबी बीमारी के बाद मां ने जिंदगी से जंग हार दी। किसी को नहीं पता कि जिंदगी कब करवट ले ले। वह मां, जिसके ठीक होने के लिए एक बेटी दिन-रात दुआएं कर रही थी। वह मां, जिसे बचाने के लिए उसने हर मुमकिन कोशिश की। आखिरकार, वह जिंदगी की जंग हार गई। टीवी अभिनेत्री चेतना पांडे ने अपनी मां को खो दिया। मां को खोने का दर्द क्या होता है? शायद इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। चेतना ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी मां के निधन की दुखद खबर साझा की। अपनी मां को बचाने की उनकी सारी कोशिशें नाकाम रहीं, और अब अभिनेत्री गहरे दुख से गुजर रही हैं। कहते हैं मां सिर्फ एक रिश्ता नहीं, बल्कि पूरी एक दुनिया होती है।

लेकिन जब वही दुनिया हमेशा के लिए चली जाती है, तो जिंदगी में एक ऐसा खालीपन छोड़ जाती है जो शायद कभी नहीं भर सकता। टीवी अभिनेत्री चेतना पांडे इस वक्त उसी दर्द का अनुभव कर रही हैं। चेतना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी मां के निधन की घोषणा की। इस दौरान उनके शब्दों में बेबसी और दर्द को साफ महसूस किया जा सकता है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, “हमने अपनी पूरी कोशिश की।” “उन्होंने बहुत संघर्ष किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।” इन कुछ शब्दों में उनका दर्द झलक रहा है। अभिनेत्री ने अपनी मां को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। दरअसल, चेतना पांडे की मां काफी लंबे समय से एक गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। करीब दो हफ्ते पहले ही अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की बिगड़ती सेहत के बारे में जानकारी दी थी। चेतना ने खुलासा किया था कि उनकी मां लगभग एक साल से लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रही थीं। इस बीमारी में लिवर पर धब्बे बनने लगते हैं, और उसके काम करने की क्षमता धीरे-धीरे कम होती जाती है। अभिनेत्री ने साझा किया था कि उनकी मां की हालत एक समय पर बेहद नाजुक हो गई थी। वह बेहोश भी हो गई थीं और उनकी किडनी भी खराब हो गई थी। उस समय उनके बचने की संभावना बहुत कम बताई गई थी। उनकी गंभीर लिवर की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने भी कहा था कि उनके बचने की संभावना कम है।

ऐसे मुश्किल समय में, चेतना ने लिवर ट्रांसप्लांट पर भी विचार किया था और अपने शुभचिंतकों से अपनी मां के लिए प्रार्थना करने की अपील की थी। लेकिन शायद जिंदगी को कुछ और ही मंजूर था। अपनी मां को खोना चेतना और उनके परिवार के लिए गहरे सदमे से कम नहीं है। इस बीच, चेतना की इस पोस्ट के बाद फैंस उनकी मां के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आपको बता दें कि चेतना पांडे टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वह कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। चेतना क्लास ऑफ 2020, एमटीवी फनाह, और होम जैसे शोज का हिस्सा रही हैं। इसके अलावा, वह स्टंट-आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *