Cli

मां बनने के 15 दिन बाद ही दुनिया छोड़ गई ये दिग्गज अभिनेत्री? 31 की उम्र में खत्म हो गई एक्ट्रेस की जिंदगी!

Uncategorized

तो आखिर राज बब्बर की कैसे हुई एक्ट्रेस स्मिता पाटिल से शादी? स्मिता पाटिल और राज बब्बर दोनों ही बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर रहे हैं। जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता और आज भी लोग उन्हें उनकी शानदार एक्टिंग की वजह से याद करते हैं। सो राज बब्बर और स्मिता पाटिल की ये लव स्टोरी बॉलीवुड की उन कहानियों में से एक है जिसमें प्यार के साथ-साथ कई मुश्किलें भी सामने आई।

राज बब्बर की स्मिता पाटिल से पहली मुलाकात फिल्म भीगी पलके के सेट पर हुई थी। उस टाइम राज बब्बर स्मिता पाटिल की बातों से और उनकी शानदार एक्टिंग से बहुत ज्यादा ही इंप्रेस हुए थे। एक्ट्रेस स्मिता पाटिल की एक खासियत और थी जो उन्हें बाकी एक्ट्रेस से अलग बनाती है। दरअसल स्मिता पाटिल बहुत कम से कम मेकअप यूज करती थी अपने चेहरे पर और अगर कभी बाय चांस उनका मेकअप ज्यादा हो भी जाता था

तो वह अपने मेकअप आर्टिस्ट से कहकर अपने मेकअप को और हल्का करा लेती थी। क्योंकि उनका मानना था कि मेकअप इतना लाइट होना चाहिए कि लोगों की नेचुरल ब्यूटी तक नजर आए। स्मिता पाटिल और राज बब्बर अच्छे दोस्त बन गए और धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का डिसाइड किया लेकिन यह रास्ता इतना आसान नहीं था क्योंकि राज बब्बर ऑलरेडी शादीशुदा थे

और उनकी पत्नी नादिरा बब्बर थी और यही वजह थी कि उस टाइम पे स्मिता और राज के रिश्ते को लेकर काफी चर्चा और विवाद हुआ। लेकिन फिर भी दोनों ने इस पूरी सिचुएशन को साथ में फेस किया और इसके बावजूद दोनों ने साथ रहने और शादी करने का फैसला लिया। 1986 में राज बब्बर और स्मिता पाटिल ने शादी कर ली। अपनी शादी के कुछ टाइम बाद यानी 28 ऑफ नवंबर 1986 को दोनों अपने बेटे प्रतीक बब्बर के पेरेंट्स बने।

लेकिन किस्मत को यहां शायद कुछ और ही मंजूर था। बेटे प्रतीक बब्बर के जन्म के बाद हुई चाइल्ड बर्थ कॉम्प्लिकेशन की वजह से महज 31 साल की उम्र में यानी 13 दिसंबर 1986 को स्मिता पाटिल का निधन हो गया। यानी मां बनने के महज 15 दिनों बाद ही स्मिता पाटिल ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। एक तरफ राज और स्मिता का रिश्ता अपने पीछे एक बेटे की निशानी छोड़ गया। तो वहीं दूसरी तरफ स्मिता का बेहद कम उम्र में चले जाना इस प्रेम कहानी को हमेशा के लिए एक दर्दनाक कहानी बना गया। वैसे आपको स्मिता पाटिल और राज बब्बर की जोड़ी कैसी लगती है और आपने स्मिता पाटिल की कौन सी मूवी देखी है जरूर मेंशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *