8090 के बॉलीवुड में एक एक्टर अपनी एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग के बल पर लोगों को खूब हंसाया करता था। उसके एक-एक रिएक्शन पर दर्शक लोटपोट हो जाया करते थे। वो एक्टर जिसे आपने मैंने प्यार किया और तात्या बिच्छू फिल्म में देखा होगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं लक्ष्मीकांत बेड़दे की। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबको हंसाने वाले इस अभिनेता का अंत इतना दर्दनाक रहा कि जिसने भी सुना वो रो पड़ा। दोस्तों साल 1954 की 26 अक्टूबर को मुंबई की चोल में जन्मे लक्ष्मीकांत अपने छह भाई बहनों में सबसे छोटे थे। घर में ऐसी गरीबी थी
कि लक्ष्मीकांत परिवार की मदद करने के लिए लॉटरी के टिकट्स बेचा करते थे। जो भी पैसा मिलता उसका कुछ हिस्सा अपनी पढ़ाई के लिए रख लेते और बाकी घर में दे देते। इस पंगाली के बीच भी एक्टिंग का शौक उनको बचपन से ही था। अपने आसपास गणेश उत्सव में होने वाले नाटकों में एक्टिंग करने लगे थे। धीरे-धीरे वो अपने स्कूल में भी एक्टिंग करने लगे थे। बाद में जब पैसों की तंगी होने लगी तो मराठी साहित्य संघ में छोटी-मोटी नौकरी शुरू कर दी। वो नाटक में एक्टिंग करते रहे। तुरतुर नाटक करने के दौरान उनकी किस्मत ने पलटी मारी।
पुरुषोत्तम बिरड़े के मराठी नाटक से वो हिट हो गए और उनको यहीं से मराठी फिल्में मिलने लगी। साल 1984 में एक फिल्म आई थी धूम धड़ाका। रिलीज होने के बाद फिल्म सुपरहिट हो गई और लक्ष्मीकांत उस वक्त एक बड़े हास्य कलाकार बनकर उभरे। उसके बाद उनके लिए हिंदी फिल्मों का रास्ता भी खुल गया। फिल्म मेकर सूरज बजात्या उन दिनों मैंने प्यार किया फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे थे। उनकी नजर लक्ष्मीकांत की एक्टिंग पर पड़ गई तो फौरन उनको फिल्म में सलमान खान के दोस्त का रोल दे दिया। 1989 में आई इस फिल्म में उन्होंने इतनी जबरदस्त एक्टिंग की
कि लोग उनके मुरीद हो गए। जिस भी सीन में वो होते उसमें कॉमेडी के अलावा गंभीर एक्टिंग से वो सीन जान डाल देती। इस फिल्म के बाद उन्हें कई सुपरहिट फिल्में मिली। जैसे हम आपके हैं कौन? आरजू, साजन, बेटा, 100 डेज अनाड़ी। इन बेहतरीन फिल्मों के दम पर वो 90 के दशक में सबसे बड़े कॉमेडियन बनकर उभरे। पर्सनल लाइफ की बात करें तो नाटकों में अभिनय के दौरान ही उन्हें एक एक्ट्रेस से प्यार हो गया था। जिसका नाम रूही था। दोनों ने साल 1985 में शादी भी कर ली। लेकिन बदकिस्मती से दोनों की शादी अच्छी नहीं चली और बाद में दोनों बिना तलाक के ही एक दूसरे से अलग हो गए। जिसके बाद लक्ष्मीकांत की जिंदगी में एक्ट्रेस प्रिया अरोड़ा की एंट्री हुई लेकिन दोनों ने अपनी शादी की बात कभी भी जाहिर नहीं की। हालांकि दोनों के दो बच्चे हुए। एक बेटा और एक बेटी। लेकिन क्या आप जानते हैं
कि पर्दे पर सबको हंसाने वाले इतने बेमिसाल कॉमेडियन का अंत बेहद बुरा हुआ। सिर्फ 40-45 साल की उम्र के आसपास ही उनके शरीर में कई परेशानियां महसूस होने लगी। शरीर इस उम्र से ही साथ देना छोड़ रहा था और उन्हें यूरिन में भी दिक्कत होने लगी थी। ज्यादा परेशानी हुई और जब उन्होंने चेकअप करवाया तो सब हैरान रह गए। रिपोर्ट्स बता रही थी कि इतनी कम उम्र में उनकी दोनों किडनियां करीब-करीब खराब हो चुकी थी। इसके बाद उनकी जिंदगी की गाड़ी दवाइयों के भरोसे ही आगे बढ़ने लगी। जब कुछ और समय गुजरा तो दोनों किडनियां पूरी तरह से फेल हो गई। जिसके बाद मशीन के सहारे ही उनके शरीर की गंदगी बाहर निकाली जाने लगी। बहुत कम लोग जानते थे कि लोगों को हंसाने वाला यह कॉमेडियन अंतिम समय में बहुत दर्द में जी रहा था। मौत से एक महीने पहले उनकी हालत इतनी गंभीर हो गई कि वह बेड पर हिल भी नहीं पाते थे। 16 दिसंबर 2004 की रात थी। उनकी हालत बद से बदतर हो गई और सिर्फ 39 साल की उम्र में दर्शकों को हंसाने वाला यह कलाकार सबको रुलाकर इस दुनिया से चला गया। दोस्तों 90 की फिल्मों में चहल करने वाला यह कलाकार क्या आपको याद है? अगर हां, तो आपको इनकी कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद है? हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा।