Cli

‘धुरंधर’ के लिए आई बेहद बुरी खबर, जापान में जो हुआ किसी को उम्मीद नहीं की थी!

Uncategorized

रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर फ्रेंचाइज ने भारतीय बॉक्स ऑफिस को दहला कर रख दिया था। केवल 3 महीनों के अंतराल में इसने दुनिया भर से तकरीबन ₹3200 करोड़ कमाकर सबको हैरान कर दिया था। ऐसे में मेकर्स ने अनाउंस किया कि वो इसे जापान में भी रिलीज़ करेंगे। यह देश भारतीय फिल्मों का नया इंटरनेशनल मार्केट बनकर उभर रहा [हंसी] है।

इसलिए सोशल मीडिया पर फिल्म को वहां खूब प्रमोट किया गया। मगर 10 जुलाई को जब धुरंधर जापान में रिलीज हुई तो मुंह के बल गिर पड़ी। मेकर्स को भी उम्मीद नहीं होगी कि जापान में फिल्म की इतनी [संगीत] बुरी गति होने वाली है। जापान में धुरंधर की रिलीज से महीनों पहले ही बड़े स्तर पर इसका डिजिटल प्रमोशन शुरू हो गया था। फिल्म के जापानी पोस्टर इंटरनेट पर खूब वायरल हुए। मगर जब मूवी रिलीज हुई तो इसे 1000 दर्शक भी नसीब नहीं हुए।

वहां इस फिल्म ने काफी कमजोर ओपनिंग ली। वो भी इतनी कि उस दिन [संगीत] यह जापान में चल रही टॉप 25 फिल्मों में भी अपनी जगह नहीं बना पाए। हालांकि फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अभी सामने नहीं आया है मगर मेमोरिन की रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर ने पहले दिन काफी बुरी शुरुआत की है। वैसे इस मूवी को जापान में केवल 80 स्क्रीन्स पर ही रिलीज़ [संगीत] किया गया है। 10 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे तक वहां टोटल 449 लोग ही फिल्म देखने पहुंचे थे। पहला दिन बीतने तक यह आंकड़ा 900 तक ही पहुंच [संगीत] पाया।

ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिल्म इससे कहीं बेहतर ओपनिंग ले सकती थी मगर मेकर्स की लापरवाही की वजह से इसकी [संगीत] दुर्गति हो गई। उन्होंने फिल्म को सोशल मीडिया पर तो खूब प्रमोट किया मगर ग्राउंड लेवल पर कोई रिलीज स्ट्रेटजी नजर [संगीत] नहीं आई है। वैसे अलू अर्जुन की पुष्पा 2 को भी जापान में पहले दिन केवल 900 दर्शक [संगीत] मिले थे। तब उसने दो हफ्ते में 105 मिलियन यन यानी 6 करोड़ 10 लाख कलेक्ट किए थे। बावजूद इसके वो जापान में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में 10वें [संगीत] नंबर पर है। देखना होगा कि धुरंधर उससे आगे निकल पाती है या नहीं।

जहां तक जापान में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली भारतीय [संगीत] फिल्मों की बात है तो यह रिकॉर्ड एसएस राजा मौली की आरआरआर के नाम पर है। उस फिल्म ने वहां 139 करोड़ 70 लाख कमाए थे। धुरंधर जापान में भले कुछ खास कमाई ना कर पाई हो मगर बाकी जगहों पर इसने खूब तहलका मचाया है। फिल्म के पहले पार्ट ने भारत में 107 करोड़ 85 लाख और विदेशों में 299 करोड़ 50 लाख कमाए थे। इस तरह उसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन ग्रॉस 137 करोड़ 35 लाख रहा। दूसरी तरफ धुरंधर 2 ने अकेले भारत ने 1375 करोड़ 39 [संगीत] लाख और ओवरसीज 438 करोड़ कमाए थे। उसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1813 करोड़ 39 लाख का [संगीत] था। खास बात यह है कि धुरंधर 2 आमिर खान की दंगल के बाद दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है। यह तमाम जानकारी [संगीत] मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए लल्लन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *