Cli

क्या आमिर खान की शादी बॉलीवुड के बिना होगी? सलमान-शाहरुख की भी नो एंट्री?

Uncategorized

आमिर खान की तीसरी शादी में बॉलीवुड का बॉयकॉट। शाहरुख सलमान को नहीं मिला यार की शादी का न्योता। वेन्यू से लेकर गेस्टलिस्ट एकदम तैयार नहीं शामिल हो पाएंगे फिल्मी सितारे। शादी की सारी डिटेल्स का खुलासा। क्या आमिर खान की तीसरी शादी में उनके सबसे करीबी दोस्त सलमान खान और शाहरुख खान शामिल नहीं होंगे? और क्या मिस्टर परफेक्शनिस्ट अपनी नई जिंदगी की शुरुआत बॉलीवुड की चमक-धमक के बगैर करेंगे? उनकी शादी में कौन-कौन आएगा और यह मच अवेटेड शादी कहां होने वाली है? इन सभी सवालों ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है।

दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रेट के साथ शादी के बंधन में बंधे जाएंगे। और जैसा कि सभी जानते हैं यह उनकी तीसरी शादी है। मिली जानकारी के अनुसार यह कोई बिग फैट बॉलीवुड वेडिंग नहीं होने वाली है बल्कि आमिर अपने मुंबई वाले घर पर परिवार की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। कहा जा रहा है शादी वाले दिन सिर्फ परिवार और बेहद करीबी लोग ही मौजूद रहेंगे। आमिर के तीनों बच्चे आईरा खान, जुनैद खान और आजाद भी इस खास मौके का हिस्सा बनेंगे। हालांकि फैंस यह भी जानना चाहते हैं कि एक्टर की दोनों एक्स बीवियां रीना और किरण इस शादी में शामिल होंगी या नहीं।

जैसा कि सभी जानते हैं आमिर अपनी दोनों एक्स वाइफ्स के साथ दोस्ती का रिश्ता शेयर करते हैं। लेकिन जिस बात ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा वो है गेस्ट लिस्ट। मेजर रिपोर्ट्स के अनुसार इस इंटिमेट वेडिंग में करीब 100 से 150 मेहमानों को बुलाया गया है। कपिल ने खुद जाकर कई परिवार को न्योता दिया है। हालांकि रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि फिल्म इंडस्ट्री के किसी भी स्टार को शादी में न्योता नहीं भेजा गया है। यानी कि आमिर के बेहद करीबी दोस्त सलमान खान और शाहरुख खान भी इस शादी में नजर नहीं आएंगे। वो अपने यार की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसी बीच आमिर खान की होने वाली तीसरी पत्नी गौरी स्प्रेट के बारे में भी लोग जानना चाह रहे हैं। बता दें आमिर की होने वाली दुल्हन गौरी स्प्रेट बेंगलुरु से हैं।

उनका बैकग्राउंड फैशन और बिजनेस से जुड़ा हुआ है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स लंदन से पढ़ाई की है और फिलहाल आमिर खान प्रोडक्शनंस के साथ काम कर रही हैं। वहीं आमिर खान की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो यह उनकी तीसरी शादी होगी। पहली शादी उन्होंने 1986 में रीना दत्ता से की थी। जिनके साथ उनके दो बच्चे हैं। आयरा और जुनैद। लेकिन साल 2002 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद 2005 में आमिर ने फिल्म मेकर किरण राव से शादी की। दोनों का एक बेटा है आजाद। हालांकि 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। वहीं अब खबर आ रही है 5 जुलाई को आमिर खान गौर स्प्राइट से तीसरी शादी करेंगे। जहां सिर्फ परिवार करीबी रिश्तेदार और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे। यानी कि पूरी तरह प्राइवेट सेलिब्रेशन होने वाला है। फिलहाल फैंस की निगाहें 5 जुलाई पर टिकी हुई हैं और वह शादी से जुड़ी हर अपडेट जानना चाह रही हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *