Cli

लड़के से लड़की बनेगा एक्टर, शुरू किया मेडिकल ट्रांजिशन ,नाम चौंका देगा।

Uncategorized

लड़की से लड़की बनेगा एक्टर, जी हां इंडस्ट्री में जेंडर ट्रीटमेंट का एक और किस्सा सामने आया है जिसमें जाना माना एक्टर अपना जेंडर चेंज करवा कर लड़की बनने जा रहा है।सिंगर, परफॉर्मर और एक्टिविस्ट सुशांत दिवगीकर ने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े फैसले का खुलासा किया है. बिग बॉस का हिस्सा रह चुके सुषांत ने बताया कि उन्होंने मेडिकल ट्रांजिशन शुरू कर दिया है और पिछले पांच महीनों से ले रही हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि अब वह अपना नाम ‘रानी सुषांत दिवगीकर’ रखेंगी. 

उन्होंने कहा- मेरे माता-पिता ने मेरा नाम सुषांत रखा था, इसलिए यह हमेशा मेरे नाम का हिस्सा रहेगा. वहीं ‘रानी’ नाम मुझे लोगों ने प्यार से दिया है।सुशांत ने ये भी बताया कि मेडिकल ट्रांजिशन का फैसला उन्होंने जल्दबाजी में नहीं लिया. उन्होंने कहा- मैं काफी समय से डॉक्टरों के संपर्क में थी. सबसे पहले मैंने मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों से सलाह ली क्योंकि यह फैसला हमेशा के लिए होता है. जब सभी डॉक्टरों ने हरी झंडी दी, तभी मैंने शुरू की. अब मुझे पांच महीने हो चुके हैं और सब कुछ अच्छा चल रहा है.

हालांकि एक सिंगर होने के नाते सबसे बड़ा सवाल उनकी आवाज को लेकर था. उन्होंने कहा- लोगों को लगता है कि लेने से आवाज बदल जाती है, लेकिन ऐसा नहीं होता महिला से पुरुष बनने पर टेस्टोस्टेरोन की वजह से आवाज बदलती है, लेकिन पुरुष से महिला बनने पर ऐसा नहीं होता. मैं खुश हूं कि मेरी आवाज वैसी ही रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *