Cli

दिव्या भारती की मौ!त को लेकर 33 साल बाद हुआ खौफ!नाक खुलासा, अनिस बज्मी ने बताया सच।

Uncategorized

दिव्या भारती की के 33 साल बाद हुआ शॉकिंग खुलासा। मशहूर डायरेक्टर ने एक्ट्रेस के आखिरी लम्हों पर से उठाया पर्दा। से महज 24 घंटे पहले एक्ट्रेस ने लगाई थी मदद की गुहार। 33 साल बाद भी वह डायरेक्टर नहीं भुला पाया है खौफनाक हादसा।

दिव्या भारती वो खूबसूरत अदाकारा जो अब सिर्फ यादों में जिंदा है। यूं तो दिव्या को गुजरे 33 साल से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है। लेकिन दिव्या को चाहने वाले आज भी उन्हें उतना ही याद करते हैं और दिल से चाहते हैं। अब एक मशहूर डायरेक्टर ने दिव्या भारती से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बयान किया है जिसे दिव्या के फैंस उनके निधन से जोड़कर देख रहे हैं और भावुक हुए जा रहे हैं। सबसे पहले तो आपको बता दें कि वह डायरेक्टर कोई और नहीं बल्कि सिंग इज किंग रेड्डी भूल भुलैया 2 और भूल भुलैया 3 को डायरेक्ट कर चुके अनीस बज्मी हैं।

अनीस बजमी वो शख्स हैं जिन्होंने 1994 में रिलीज हुई फिल्म लाडला की स्क्रिप्ट लिखी थी। साथ ही दिव्या की फिल्म अंगरक्षक के डायलॉग्स भी अनीस ने ही लिखे थे। अपनी मौत से एक दिन पहले तक दिव्या चेन्नई में फिल्म की शूटिंग कर रही थी। 4 अप्रैल को दिव्या शूटिंग से ब्रेक लेकर अपने कुछ जरूरी काम निपटाने के लिए मुंबई लौटी थी। लेकिन अफसोस 5 अप्रैल की रात वरसोवा के तुलसी अपार्टमेंट में पांचवी मंजिल पर स्थित अपने घर की बालकनी से गिरने की वजह से दिव्या का निधन हो गया था। इस हादसे का असर लंबे वक्त तक दिव्या की पेंडिंग फिल्मों से जुड़ी टीम पर रहा था और अब दिव्या की के लगभग 33 साल बाद अनीस वजमी ने शूटिंग सेट को लेकर इमोशनल खुलासा किया है।

अनीस ने बताया कि जब उन्हें दिव्या के निधन की दुखद खबर मिली थी तब वह सभी दंग रह गए थे। किसी को इस खबर पर यकीन ही नहीं हो रहा था। 4 अप्रैल को हम चेन्नई में अंगरक्षक की शूटिंग कर रहे थे। दिव्या के साथ वह हमारी आखिरी मुलाकात थी। अगले दिन सुबह उनके निधन की खबर मिली। हम सब स्तब्ध रह गए थे। इसके साथ ही अनीस ने दिव्या के शूटिंग सेट पर आखिरी सीन को लेकर भी बात की।

जब अपनी फिल्म का किडनैपिंग सीन शूट करते हुए दिव्या ने मदद की गुहार लगाई थी। अनीस ने कहा था कि उस सीन में दिव्या कैमरे से दूर जाती हैं और कुछ नकाबपश लोग उन्हें पकड़ कर ले जाते हैं। उस सीन में उनका आखिरी डायलॉग था मुझे बचाओ। अगले ही दिन उनके निधन की खबर मिल गई।

आज भी जब वह सीन याद आता है तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसके साथ ही अनीस ने लाडला फिल्म को लेकर भी बात की जिसकी शूटिंग लगभग 90% तक पूरी हो चुकी थी। सभी को उम्मीद थी कि वह फिल्म दिव्या के करियर को बुलंदियों पर पहुंचा देगी।

लेकिन अफसोस फिल्म पूरी होने से पहले ही दिव्या की मौत हो गई थी। बाद में फिल्म को श्रीदेवी के साथ दोबारा शूट किया गया था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *