जरा सोचिए विमान हजारों फीट की ऊंचाई पर हो और उड़ान के दौरान यह पता चले कि उसमें बम है तो यात्रियों पर क्या बीतती होगी। लखनऊ से सऊदी अरब के दम जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 697 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हवा में उड़ते विमान के अंदर बम होने की खबर सामने आई। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गुरुवार शाम 4:17 पर इस विमान ने उड़ान भरी थी।
विमान सामान्य ऊंचाई और दिशा में दमाम की ओर बढ़ रहा था कि अचानक क्रू मेंबर की नजर फ्लाइट के टॉयलेट में पड़े एक टिश्यू पेपर पर पड़ी। टिश्यू पेपर के उस छोटे से टुकड़े पर अंग्रेजी में लिखा था बम। यह शब्द देखते ही विमान के केबिन क्रू और पायलटों में खलबली मच गई। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पायलट ने बिना किसी देरी के एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी को इसकी जानकारी दी और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तुरंत नजदीकी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। एटीसी के निर्देश मिलते ही विमान को तुरंत गुजरात के अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभ
भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की तरफ डायवर्ट किया गया। शाम करीब 5:43 से 5:55 पर विमान को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। विमान के लैंड होते ही सुरक्षा बल अलर्ट मोड में आ गया और प्लेन को तुरंत रनवे से हटाकर आइसोलेशन एरिया में ले जाया गया। लैंडिंग के बाद सबसे पहले विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकालकर टर्मिनल टू में शिफ्ट किया गया। इसके तुरंत बाद स्थानीय पुलिस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी एसओजी, सीआईएसएफ और बम निरोधक दस्ते ने मोर्चा संभाला। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे विमान को अपने कब्जे में लेकर चेकिंग शुरू की। केबिन, सीटें, यात्रियों का सामान, टॉयलेट और कारगो होल्ड
विमान के कोने-कोने की आधुनिक उपकरणों और स्निफर डॉग्स की मदद से जांच की गई। गनीमत यह रही कि शुरुआती और विस्तृत जांच के बाद विमान में कोई भी संदिग्ध या विस्फोटक नहीं मिला। जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर महज 10 दिनों के भीतर इस तरह की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 31 अगस्त 2026 को सऊदी अरब के दम से नई दिल्ली आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को भी ठीक इसी तरह टॉयलेट में बॉम्ब लिखा टिश्यू पेपर मिलने के बाद अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। लगातार दो बार एक ही पैटर्न पर मिली इस फर्जी धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल एसओजी और सीआईएसएफ इस बात की जांच कर रही है कि यह शरारत [संगीत] किस यात्री की है और इसके पीछे की मंशा क्या थी।