पुणे के केतन अग्रवाल केस में आई बुरी खबर। परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़। घर के मुखिया यानी की केतन के दादा का हुआ निधन।
केतन अग्रवाल केस में जांच लगातार आगे बढ़ रही है और रोज इस केस जुड़े नए-नए खुलासे भी हो रहे हैं. इस बीच एक दुखद खबर सामने आई है कि केतन के 71 साल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन हो गया है. हाल ही में उन्होंने केतन को इंसाफ दिलाने के लिए आयोजित कैंडिल मार्च में भी हिस्सा लिया था और कहा था कि ये बहुत बड़ा धोखा हुआ. ये अपनों ने ही दिया है, ये बहुत बुरी बात है.
लड़की वालों से हमारे बहुत पुराने संबंध थे, उनकों मालूम था फिर भी उन्होंने नहीं रोका. बच्ची को दबाव देकर शादी करने का इरादा था. सिया और चेतन को तो फांसी की सजा हो. बता दें कि अग्रवाल परिवार के एक करीबी सदस्य ने इसकी पुष्टि की है कि केतन के दादा देवीचंद अग्रवाल का शनिवार शाम हृदय गति रुकने से निधन हो गया है. वह कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे.
उधर, इस मामले में नए खुलासे की बात करें तो आरोपी सिया गोयल द्वारा अपनी सहेली को भेजा गया एक स्नैपचैट सामने आया है, जिसमें उसने लिखा था कि केतन से उसकी शादी नहीं होने वाली. दरअसल, सिया और उसकी सहेली के बीच की बात है. सूत्रों के मुताबिक- इस चैट में सिया अपनी सहेली से उदयपुर में प्रस्तावित शादी के लिए फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए आधार कार्ड की कॉपी भेजने को कह रही है. उसमें सिया ने लिखा है कि मुझे अपना आधार कार्ड भेजो ताकि मैं उस शादी के लिए तुम्हारी टिकट बुक कर सकूं जो कभी होने नहीं वाली.
हालांकि केतन केस में बहुत ही कड़ी जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ये भी जांच कर रही है कि केतन अग्रवाल की हत्या के बाद जांचकर्ताओं को गुमराह करने के लिए सिया और चेतन की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा थी. एक पुलिस अधिकारी ने ये भी बताया कि हम सिया की इस सहेली से पूछताछ करेंगे ताकि ये पता लगाया जा सके कि क्या उसे केतन की हत्या की साजिश की पहले से कोई जानकारी थी.