कोई भी आदमी जिंदगी भर काम करता है, मेहनत करता है, पैसा कमाता है यह सोचकर कि बुढ़ापा अपने बीवी बच्चों के साथ अच्छे से गुजारूंगा। फिल्म इंडस्ट्री में भी चाहे स्टार्स हो, चाहे पब्लिक से उन्हें कितना ही प्यार क्यों ना मिला हो, चाहे जवानी कितने ही लोगों और भीड़ के बीच क्यों ना गुजरी हो, लेकिन एक उम्र के बाद इंसान को सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार की जरूरत होती है और उसे लगता है कि बस परिवार के साथ अच्छा वक्त गुजारो।

लेकिन यह भी सच है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई ऐसे सुपरस्टार्स निकले हैं जो अपने करियर के टाइम पर पीक पर रहे हैं। उन्हें फीमेल अटेंशन मिला है। उन्हें मेल अटेंशन मिला है। उन्हें प्रोड्यूसर्स से बहुत पैसा मिला है। लेकिन उनका बुढ़ापा बहुत अकेलेपन में गुजरा है। ऐसा राजेश खन्ना के साथ हुआ। जब लाइफ में वह 60 क्रॉस हो गए थे। जब उन्हें परिवार की सबसे ज्यादा जरूरत थी तब वह परिवार से दूर थे, अकेले थे। और ऐसा ही कुछ अब गोविंदा के साथ होता नजर आ रहा है। गोविंदा के परिवार में कलेश चल रहा है। उनका और उनकी पत्नी का झगड़ा चल रहा है। और इसी बीच अब गोविंदा के घर से कुछ तस्वीरें आई हैं जिसमें गोविंदा के बच्चे नजर आए हैं। गोविंदा का पूरा परिवार नजर आया है। लेकिन गोविंदा नहीं है। राखी सेलिब्रेशन हुआ गोविंदा के घर पर जहां पर सुनीता गोविंदा के दोनों बच्चे और कृष्णा और कश्मीरा भी नजर आए। लेकिन गोविंदा इन तस्वीरों से गायब है।

अब सोशल मीडिया पर जब हीरो नंबर वन को नहीं देखा लोगों ने तो लोगों ने चिंता जताई कि गोविंदा कहां है? गोविंदा तो अपने परिवार की बहुत चिंता करते हैं। बहुत प्रेम से रखते हैं। तो फिर राखी के पर्व पर गोविंदा क्यों नहीं है? चलिए पत्नी बीवी बच्चों के साथ गोविंदा नहीं नजर आए। लेकिन क्या गोविंदा ने अपनी बहनों से भी दूरी बना ली है। क्या उन्होंने अपनी बहनों के साथ भी राखी नहीं मनाई है? इस उम्र में गोविंदा का अपने परिवार से दूर होना इसके क्या असर हो सकते हैं और गोविंदा का बुढ़ापा कैसा गुजर सकता है.
इसकी चिंता गोविंदा के फैंस को हो गई है। कहते हैं कि जिंदगी कैसी भी गुजरी हो लेकिन बुढ़ापे में तो परिवार वाले ही काम आते हैं और अब 62 की उम्र में गोविंदा परिवार वालों से दूर हो गए हैं। जिस दिन गोविंदा की उम्र बहुत ज्यादा हो जाएगी और वह स्टेज पर परफॉर्म नहीं कर पाएंगे तब वह लोग भी छोड़कर चले जाएंगे।
तब परिवार ही काम आएगा। तो क्या गोविंदा को यह चीज समझ नहीं आ रही है? फैंस यही जानना चाह रहे हैं जब आपने अच्छी खासी शादीशुदा जिंदगी गुजारी है और कुछ चीजों की वजह से आपके और आपकी पत्नी के बीच झगड़ा होता है तो परिवार वाले और साथ वाले यही कोशिश करते हैं और कहते हैं कि जो हुआ उसे भुलाओ और एक नई शुरुआत करो। तो क्या गोविंदा को यह बात किसी ने नहीं कही।
क्या गोविंदा को यह बात कोई समझाने वाला ही नहीं है? क्या गोविंदा के साथ कुछ ऐसे लोग जुड़े हैं जो सिर्फ गोविंदा से अपना मतलब निकालना चाह रहे हैं और यह चाहते हैं कि जितना परिवार से दूर रहेंगे उतना हमारी सुनेंगे और उतनी ही हमारी जगह गोविंदा की जिंदगी में बनी रहे। जब तक गोविंदा कमाते रहेंगे हमारा भी घर चलता रहेगा। क्या गोविंदा के साथ इस तरह की चीजें हो रही है। आपको क्या लगता है? कमेंट सेक्शन में अपनी राय जरूर शेयर