Cli

इंदौर में दोहराया राजा रघुवंशी का किस्सा,मंगेतर ने ले ली लड़के की जान।

Uncategorized

पुणे में इंदौर के राजा रघुवंशी से मिलतीजुलती वारदात सामने आई है। यहां 26 साल केतन विशाल अग्रवाल की 20 साल के मंगेतर सिया गोयल और उसके 22 साल के बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी ने मिलकर कर दी। पुलिस का आरोप है कि दोनों ने केतन को लोहागढ़ किले से करीब 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया और इसे हादसा बताने की कोशिश की।

केतन 18 जून को अपने मंगेतर सिया के साथ पुणे के लोहागढ़ किले पर ट्रैकिंग के लिए गए थे। बाद में उनका शव खाई में मिला। केतन पुणे जिले के गहूंजे के रहने वाले थे और परिवार के रियलस्टेट कंपनी में डायरेक्टर थे।

वहीं सिया पुणे के एक बड़े मसाला व्यापारी की बेटी हैं। इस साल नवंबर में राजस्थान के उदयपुर में मौजूद एक शाही पैलेस में दोनों ने एक शाही शादी की थी। यह शादी दोनों के परिवारों ने तय की थी। घर में तैयारियां भी शुरू थी। मेहमानों के लिए दो चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था भी की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी पर परिवार करीब ₹17 करोड़ खर्च करने वाला था। केतन और सिया शादी से पहले बाली घूमने जाने वाले थे।

सारी बुकिंग भी हो गई थी। लेकिन सिया ने पासपोर्ट खोने की बात कहकर ट्रिप कैंसिल करा दी। केतन ने सिया के बर्थडे के लिए महाबलेश्वर के एक लग्जरी रिसोर्ट में 40 कमरे बुक कराए थे। लोहागढ़ किले पर प्रीवेडिंग फोटोशूट की भी तैयारी चल रही थी। जांच में सामने आया कि सिया और उसके बॉयफ्रेंड चेतन ने 14 जून को ही लोहागढ़ किले पर केतन को मारने की योजना बनाई थी।

आरोप है कि दोनों ने सांप का डर पैदा कर उसे खाई में धकेलने की कोशिश की लेकिन प्लानिंग फेल हो गई। केतन को भी शक नहीं हुआ। इसके बाद 19 जून को सिया ने दोबारा ट्रैकिंग का प्लान बनाया और केतन को किले से नीचे धक्का दे दिया। पुणे ग्रामीण पुलिस एसपी संदीप सिंह के मुताबिक केतन 18 जून की सुबह अपने मंगेतर के साथ उसका प्री बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए लोहागढ़ किले के पास गए थे। सुबह करीब 10:30 बजे वह खाई में गिरे।

स्थानीय लोगों पुलिस और रेस्क्यू टीम ने उसी दिन केतन का बरामद कर लिया था। शुरुआत में पुलिस ने बताया कि केतन लोहागढ़ किले पर तेज हवा के बीच फोटो खींचते समय खाई में गिर गए। मंगेतर सिंह ने बताया था कि केतन का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गए। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने आकस्मिक यानी एडीआर का मामला दर्ज किया था। हालांकि की कंडीशन काफी संदिग्ध लग रही थी।

फोन रिकॉर्ड और सोशल मीडिया एक्टिविटी से पता चला कि सिया पुणे के कोडवा निवासी चेतन चौधरी के साथ रिलेशनशिप में है। सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और उसे लगता था कि केतन उसके और चेतन के बीच रुकावट बन गया है। इसलिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। प्लानिंग के तहत सिया केतन को घूमने के बहाने लोहागढ़ किले पर ले गई। पीछे से चेतन भी पहुंचा। दोनों ने केतन को किले से नीचे धक्का दे दिया।

केतन के माता-पिता ने एएनआई को क्या कुछ बताया है? आइए आपको सुनवाते हैं। उनकी फरवरी में मंगनी हुई थी। उसके बाद से कुछ ना कुछ कुछ ना कुछ चल ही रहा था। तो वो बार-बार कभी उनका बाली कैंसिल होता था। पासपोर्ट चोरी हो जाता था। कभी कुछ कई बार वो पहले 31 मई को लोढ़ फोर्ट गए घूमने के लिए। उसके बाद इमीडिएटली उसने बोला कि हमको 5 को भी जाना है। 5 जून को भी जाना है तो 5 जून के लिए हमने इंकार कर दिया कि जब 31 को जाके आए तो रोज-रोज वहां क्या काम है? लेकिन उसने बहुत जिद की कि नहीं मेरे को जाना है मेरे को जाना है।

लेकिन फिर किसी वजह से वो जा नहीं पाए। फिर वो लोग जा रहे थे 6 तारीख को शाम को बाली। जाते समय चार लोग एक साथ जा रहे थे। सिर्फ केतन का ही पासपोर्ट चोरी हो गया। जिसकी वजह से वह जा नहीं पाए। एयरपोर्ट से वह रिटर्न आ गए। रिटर्न आने के बाद हमें यह समझ में नहीं आया कि एक ही बैग में जब सब चीजें रखी हुई थी। बाकी सब करेंसी, क्रेडिट कार्ड्स बाकी के पासपोर्ट अवेलेबल है और एक ही पासपोर्ट कैसे चोरी हो सकता है। बट उसको अब ऐसा लग रहा है कि उस वक्त उसको बहुत ज्यादा सीरियस नहीं लिया। ऐसा लगा जैसे कैब ड्राइवर ने निकाल लिया होगा, कहीं गिर गया होगा। उसके बाद फिर वापस से उसने जिद की कि उसको जाना है लोहगढ़ किला तो हमारे को ये समझ में नहीं आ रहा है क्यों जाना है क्यों जाना है लेकिन बाली कैंसिल होने के बाद पहले भी ये कैंसिल होने के बाद फिर ये 14th को गए 14th को मुझे कल वहां पता चला कि उन्होंने उसने खुद ने उसको धक्का मारा जिसकी वजह से केतन पीछे सरक गया और पीछे एक पेड़ था पेड़ का सहारा लेके वो बच गया।

बचने के बाद उसने इमीडिएटली नाटक किया कि सांप आ गया सांप आ गया सांप आ गया और मैंने ने तेरे को बचा लिया। तो उस वक्त उसके ध्यान में नहीं आया कि इसने मेरे को धक्का मारा था गिराने के लिए। लेकिन अभी सांप का बहाना कर रही है। फिर इमीडिएटली उसने फिर बोला 18 तारीख को मेरे को फिर क्लोढ़ जाना है। जबकि 19 तारीख को उसका बर्थडे था। महाबलेश्वर में हम सेलिब्रेट कर रहे थे। लेकिन उसने बोला नहीं मेरे दोस्त कुछ मेरी पार्टी रखना चाहते हैं।

कुछ लड़के लड़कियां हैं। केतन को उसने ऐसा कन्वेंस किया कि कुछ भी कर अपन बर्थडे बैश अपने को वहां करना है। उसने फिर उसके मम्मी उसके केतन के मम्मी को भी रात को फोन किया वीडियो कॉलिंग पे कि आप समझाओ कि हमको जाना है वहां पे। तो उसके हिसाब से फिर हमने बोला कोई बात नहीं चलो बर्थडे है तो जाके आ जाएंगे। तो जैसे ही अभी पुलिस इन्वेस्टिगेशन से पता चल रहा है यह लड़का चेतन चौधरी टू व्हीलर टू व्हीलर गाड़ी जुपिटर से मार्केट यारार्ड से वो लोगढ़ वहां पहुंचा उनके आगे 10 20 फुट आगे पीछे 10 20 फुट ही वो दिख रहा है चलता हुआ एक साथ ही ऊपर गए दोनों ने मिलके उसके ऊपर किसी चीज का वार करके उसको ऊपर से नीचे फेंक दिया

हालांकि आपको बता दें शक के आधार पर स्थानीय क्राइम ब्रांच ने चेतन को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ के बाद सिया गोयल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि केतन के पिता विशाल अग्रवाल की शिकायत पर मंगलवार को और अपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *