Cli

I;V!F से हुआ कैटरीना का बच्चा ?विक्की के ‘पापा’ होने पर शक !असली सच चौंका देगा

Uncategorized

एक तरफ बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बेटे विहान का फर्स्ट बर्थडे आने वाला है। तो दूसरी तरफ इस स्टार कपल की निजी जिंदगी को लेकर ऐसी-ऐसी बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिन्होंने हर तरफ हलचल पैदा कर दी है। कहीं दावा हो रहा है कि कैचेना और विक्की का बच्चा आईवीएफ के जरिए हुआ तो कहीं इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बातें लिखी जा रही हैं। यहां तक कि विक्की को लेकर बच्चे के पिता होने तक पर सवाल उठ रहे हैं। जी हां, ऐसी बातें कही जा रही हैं जिन्हें सुनकर कोई भी हैरानी में पड़ सकता है। और वह भी ऐसे समय में जब विक्की कौशल अपने बेटे विहान का फर्स्ट बर्थडे मनाने की प्लानिंग में जुटे हुए हैं। आखिर 3 दिन बाद ही 7 नवंबर को उनके नन्हे शहजादे का पहला जन्मदिन जो है। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट वायरल हुआ है। जिसमें ना सिर्फ विक्की के कम रोमांटिक होने का दावा हुआ है बल्कि यह तक लिखा गया है कि वह विहान के पिता नहीं है और उनका बच्चा आईवीएफ में किसी और की मदद के चलते इस दुनिया में आ पाया है और जैसे ही यह पोस्ट लोगों ने देखा तो इसकी चर्चा भी खूब होने लगी। इस पर तरह-तरह के रिएक्शंस आने लगे। जहां कुछ फैंस ने इसे फेक बताया है तो वहीं कुछ का कहना है कि अगर यह वाकई में सच है तो सच में बेहद बड़ा खुलासा हुआ है। हालांकि इस वायरल पोस्ट में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि हम नहीं कर सकते हैं। हां लेकिन दूसरी तरफ कैटरीना ने अपनी मैरिड लाइफ को लेकर कुछ ऐसी बातें जरूर बताई हैं जिन्हें सुनकर लोग चर्चा करने लगे हैं। कैटरीना का कहना है कि विक्की के साथ अब पहले की तरह रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स नहीं हो पाती।

दोनों की जिंदगी में अब सबसे ज्यादा अहमियत उनके बेटे विहान की हो गई है। यानी कि जिस शादी को कभी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत शादियों में गिना गया उसमें अब रोमांस से ज्यादा जिम्मेदारियों ने जगह ले ली है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि कैटरीना ने विक्की को एक शानदार पति और पिता भी बताया है। तो आखिर कैटरीना ने अपने रिश्ते को लेकर क्या-क्या खुलासे किए हैं? मां बनने के बाद उनकी लाइफ कितनी चेंज हो गई है और क्यों उनके 4 साल के सफर का जिक्र अब चर्चा में है। चलिए पूरी कहानी आपको 4 पी.m. बॉलीवुड की इस वीडियो में बताते हैं। सबसे पहले बात करते हैं कैटरीना और विक्की की शादी की। तो कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। दोनों ने काफी वक्त तक अपने रिश्ते को दुनिया की नजरों से छिपा कर रखा था। फिर 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में दोनों ने बेहद शाही अंदाज में शादी की थी।

इस शादी में परिवार और करीबी दोस्तों को ही शामिल किया गया था। शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका भी मच गया था। हर तरफ सिर्फ कटना और विक्की की शादी की ही चर्चा थी। लेकिन शादी के करीब 4 साल बाद उनकी जिंदगी में एक ऐसा बदलाव आया जिसका इंतजार उनके साथ हर किसी को था और वो बदलाव था माता-पिता बनना। नवंबर 2025 में कैटरीना और विक्की ने अपने घर में बेटे का स्वागत किया। 7 नवंबर को दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के जन्म की खुशखबरी दी। इसके बाद जनवरी 2026 में उन्होंने अपने बेटे का नाम भी दुनिया को बताया। दोनों ने अपने लाडले का नाम विहान कौशल रखा। विहान का नाम सामने आते ही फैंस ने खूब प्यार भी लुटाया। खास बात यह है कि विहान नाम का कनेक्शन विक्की की फिल्म उरी से भी जोड़ा गया क्योंकि उस फिल्म में उनके किरदार का नाम मेजर विहान सिंह शेरगिल था। लेकिन अब इस नन्हे मेहमान का पहला जन्मदिन आने वाला है। 7 नवंबर को विहान एक साल के हो जाएंगे और इसी खास मौके से पहले कैटरीना ने अपनी जिंदगी के उस सफर के बारे में बात की है जिसने उन्हें मां बनाया। कैटरीना ने इंटरव्यू में बताया कि विहान को जन्म देने के बाद उसे पहली बार देखने का एहसास उनके लिए शब्दों में बयां करना मुश्किल था।

उन्होंने बताया कि उनके और विक्की के लिए यह 4 साल का सफर रहा है। जिसके बाद उन्हें अपने बेटे को देखने का मौका मिला। हालांकि उन्होंने आईवीएफ या फिर किसी दूसरे मेडिकल प्रोसेस को लेकर कोई खुलासा नहीं किया। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकें लगाई जाती हैं। यहां तक कि कुछ पोस्ट में विक्की को लेकर भी बेबुनियाद सवाल खड़े किए जा चुके हैं। वहीं कैटरीना यह भी बता चुकी हैं कि विक्की कई कई घंटे शूटिंग करने के बाद भी परिवार के साथ पूरी तरह मौजूद रहते हैं। फिर चाहे उनका काम 14, 16 या फिर 18 घंटे का ही क्यों ना हो, वो घर आकर कैटरीना और विहान को पूरा समय देते हैं। अब सवाल यह भी है कि मां बनने के बाद कैटरीना की अपनी जिंदगी में क्या बदलाव आए हैं? तो दरअसल सितंबर 2026 में अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी फंक्शन में कैटरीना अपने पति विक्की के साथ नजर आई थी। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुए। लेकिन इस बार चर्चा उनके लुक की कम और उनके बढ़े हुए वजन की ज्यादा हुई। कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने कैटरीना के पोस्ट प्रेगनेंसी लुक पर खूब कमेंट किए। लोग उनके पुराने और नए लुक की तुलना भी करने लगे। लेकिन कैटरीना ने इस ट्रोलिंग को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। बल्कि इस पर कैटरीना का कहना था कि मां बनना उनके दिल की एक गहरी इच्छा थी और जब वह जिंदगी में इतना बड़ा कदम उठा चुकी हैं तो वापस पीछे जाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वो अपनी फिटनेस को लेकर एक्टिव हैं और जब उनकी बॉडी तैयार होगी तो वह अपनी स्पीड से उसी मुकाम तक वापस पहुंच जाएंगी और अब जब विहान का पहला जन्मदिन आने वाला है .

तो कैटरीना की जिंदगी का यह नया दौर और भी खास हो गया है। वहीं कैटरीना और विक्की ने अपने बेटे को लाइमलाइट से दूर रखने का फैसला लिया हुआ है। वह नहीं चाहते कि छोटी सी उम्र में ही विहान की पर्सनल लाइफ, कैमरों और सोशल मीडिया की चर्चा बन जाए। कैटरीना और विक्की फिलहाल अपने इस खूबसूरत सफर को जीना चाहते हैं। मैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *