खत्म होगी सौतनों की जंग। जल्द होगी करिश्मा प्रिया की सुलह। खत्म होगा 300 करोड़ का मामला। संपत्ति विवाद में करिश्मा प्रिया ने बदला अपना रुख। सुप्रीम कोर्ट ने कपूर लेडी के सामने रखा खास प्रपोजल। जी हां, बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्सपति और दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद से ही ₹00 करोड़ का प्रॉपर्टी विवाद खूब लोगों का ध्यान खींच रहा है।
करोड़ों की प्रॉपर्टी के लिए एक दूसरे के आमने-सामने करिश्मा कपूर और प्रिया सचदेव कई-कई बार एक दूसरे पर आरोप लगा चुकी हैं और प्रॉपर्टी विवाद में सौतनों की जंग का अपडेट ई2 लगातार आपको देता रहा है। तो एक बार फिर से दिवंगत संजय कपूर के परिवार से जुड़ा विवाद चर्चा में आ गया है। जी हां, लंबे वक्त से चल रहे इस मामले में अब सुप्रीम कोर्ट की तरफ से एक नई अपडेट सामने आई है। जिसमें सुप्रीम कोर्ट का मानना है कि परिवार के बीच
बातचीत के जरिए इस विवाद का हल निकाला जा सकता है। इसी वजह से कोर्ट ने फिलहाल किसी जल्दबाजी में फैसला सुनाने के बजाय करिश्मा और प्रिया को बातचीत का एक और मौका दे दिया है। और संजय कपूर की बीवी प्रिया सचदेव और एक्स बीवी लोू यानी कि करिश्मा कपूर के बीच इसी बातचीत के अपडेट के बाहर आते ही तरह-तरह के दावे भी वायरल होने लगे हैं। इस अपडेट के बाहर आते ही यह दावे किए जा रहे हैं कि अब जल्द ही सौतनों के बीच जंग खत्म हो सकती है। साथ ही खबरें तो यह भी सामने आ रही हैं कि अब एक बार फिर से एक दूसरे से बातचीत कर करिश्मा और प्रिया शायद अपने बीच के इस मैटर को सुलझा सकती हैं। साथ ही अब चाहने वाले इस मामले के सुलझने का बेसब्री से इंतजार भी करने लगे हैं।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान मेडिएशन की रिपोर्ट पेश की गई। कोर्ट ने रिपोर्ट को पॉजिटिव बताते हुए कहा कि दोनों पक्षों यानी कि करिश्मा और प्रिया के बीच बातचीत सही डायरेक्शन में आगे बढ़ रही है। जिसका आने वाले वक्त में पॉजिटिव रिजल्ट भी देखने को मिल सकता है। साथ ही इसी वजह से कोर्ट ने मेडिएशन प्रोसेस 2 नवंबर तक बढ़ा दिया है। कोर्ट ने सभी पक्षों को सलाह दी है कि इस पारिवारिक विवाद पर सोशल मीडिया या पब्लिक में बयानबाजी करने से फिलहाल सभी को बचना चाहिए और बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की कोशिश दोनों को करनी चाहिए।
अब सबकी नजर नवंबर में आने वाली अगली रिपोर्ट पर है जिससे तय होगा कि 300 करोड़ का मामला करिश्मा और प्रिया आपसी सहमति से सॉल्व करेंगी या फिर दोनों की कानूनी जंग आगे तक जारी रहेगी। बहरहाल बता दें कि यह पूरा विवाद संजय कपूर के निधन के बाद करीब 30ज़ करोड़ की संपत्ति पर कब्जे और उत्तराधिकारी के विवाद को लेकर शुरू हुआ है। साथ ही आपको यह भी बता दें कि 12 जून 2025 को फॉलो खेलतेखेलते अचानक से बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत की खबर ने हर किसी के होश उड़ा दिए थे और सभी को बड़ा झटका भी दिया था।