22 साल बाद अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की टूटी इंगेजमेंट पर नया खुलासा आया है और आज बात इसी खुलासे की होगी कि आखिर 22 साल पहले करिश्मा और अभिषेक की इंगेजमेंट क्यों टूटी थी और यह खुलासा एक पॉडकास्ट के दौरान किया गया है। हेलो एवरीवन, मैं हूं शगुन शर्मा एंड यू आर वाचिंग लेट्स टॉक विद शगुन। अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर बॉलीवुड की उन लव स्टोरीज में से एक जिसके बारे में आज भी कई सारे लोग बात करते हैं बात करना पसंद करते हैं। देखिए करिश्मा और अभिषेक बच्चन दोनों प्यार में थे। दोनों की इंगेजमेंट हो चुकी थी और हर किसी को लग रहा था कि बच्चन और कपूर परिवार जल्द ही रिश्तेदार बनने वाले हैं। लेकिन फिर शादी से पहले सब कुछ खत्म हो गया।
इंगेजमेंट टूट गई और तब से लेकर आज तक लोग बस एक बात जानना चाहते हैं कि आखिर क्या हुआ था। इंगेजमेंट क्यों टूटी? अब 22 साल बाद इस पूरी कहानी पर एक नया वर्जन सामने आ गया है। वेट्रल एक्टर और कॉमेडियन मुकरी की बेटी और राइटर नसीम मुकरी ने एक पॉडकास्ट में इस टूटी हुई इंगेजमेंट को लेकर कई खुलासे किए हैं। देखिए इन खुलासों ने सोशल मीडिया पर इस लव स्टोरी को एक बार फिर से चर्चा का विषय बना दिया है। देखिए सबसे पहले नसीम मुखरी ने एक पुरानी बात जो हर कोई मानता था उसको गलत बताया है। देखिए काफी लोग यह बात मानते हैं कि करिश्मा और अभिषेक की जो लव स्टोरी है वो हां मैंने भी प्यार किया के सेट से शुरू हुई थी करेक्ट लेकिन पॉडकास्ट में ये बताया गया कि दोनों उससे पहले ही रिलेशनशिप में आ चुके थे और जब बात शादी तक पहुंची तो कहानी ने एक नया मोड़ ले लिया पॉडकास्ट के मुताबिक प्रॉब्लम अभिषेक और करिश्मा के बीच कभी थी ही
नहीं असली टेंशन शुरू हुई दोनों परिवारों के बीच उस वक्त करिश्मा कपूर बॉलीवुड की एक टॉप हीरोइंस में शुमार थी एक बड़ी एक्ट्रेस थी और अभिषेक बच्चन अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे। इस वजह से बबीता जो करिश्मा की मां है वो अपनी बेटी के फ्यूचर को सिक्योर करना चाहती थी। बहुत प्रोटेक्टिव थी अपनी बेटी के फ्यूचर को लेकर। और यहीं से शुरू हुई फाइनेंसियल कंडीशंस की कहानी। पॉडकास्ट में ये बताया गया कि इंगेजमेंट से पहले करिश्मा से कहा गया था कि वो अभिषेक से बोले कि करिश्मा के अकाउंट में उसे कुछ पैसे ट्रांसफर करने पड़ेंगे। देखिए यहां तक कहा गया कि अभिषेक करिश्मा से इतना प्यार करते थे कि उसने पैसे ट्रांसफर तक कर दिए थे। लेकिन ये सिर्फ शुरुआत थी। पिक्चर तो अभी बाकी थी। इससे पहले शादी से पहले एक और कंडीशन सामने आ गई। करोड़ों की प्रॉपर्टी और एसेट्स करिश्मा के नाम ट्रांसफर करने की बात तक हुई ताकि करिश्मा का फ्यूचर पूरी तरह से सिक्योर हो सके। लेकिन बात प्रॉपर्टी तक भी नहीं रुकी। फ्यूचर में अगर कभी इन दोनों के बीच डिवोर्स हो जाता है
मतलब बात डिवोर्स के फ्यूचर तक चली गई। अगर ऐसी नौबत आ जाती है तो फाइनेंसियल सेटलमेंट को लेकर भी कंडीशंस डिस्कस होने की बात कही गई इस पॉडकास्ट में। देखिए पॉडकास्ट में यह भी कहा गया कि बबीता चाहती थी कि शादी के बाद अभिषेक बच्चन घर जमाई बनकर रहे। ओह माय गॉड। लेकिन इन शर्तों पर सहमति बिल्कुल भी नहीं बन पाई और धीरे-धीरे बात इतनी बिगड़ गई कि वो शादी जिसका पूरा बॉलीवुड फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। होने से पहले ही टूट गई। इस बातचीत में बबीता को एक बहुत स्ट्रांग और प्रोटेक्टिव मदर बताया गया। यह भी कहा गया कि करिश्मा अक्सर अपनी मां के फैसलों के साथ खड़ी रहती थी और उनके खिलाफ जाना करिश्मा के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। देखिए नसीम ने यह तक कहा कि इस रिश्ते के टूटने के पीछे की सबसे बड़ी वजह बबीता ही थी। हालांकि देखिए ये पूरा जो वर्जन है वो एक पॉडकास्ट में किया गया है और मैं आपको जितनी बातें बता रही हूं यह नसीम मुकरी ने एक पॉडकास्ट में कहा है और यह सारे दावे नसीम मुकरी के ही हैं।
बच्चन परिवार और कपूर परिवार ने कभी भी ऑफिशियली इंगेजमेंट टूटने की वजह नहीं बताई और ना ही इन दावों पर कभी भी अपनी कोई बात सामने रखी है या कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट दी है। इसलिए इन बातों की इंडिपेंडेंट पुष्टि कभी नहीं हो सकती। लेकिन देखिए इतना जरूर है। 22 साल बाद आए इन दावों ने बॉलीवुड की सबसे चर्चित अधूरी लव स्टोरीज में से एक को एक बार फिर से लाइमलाइट में ला दिया है। अब आपको क्या लगता है इस पॉडकास्ट में जितनी भी बातें की गई हैं क्या वो सच है? क्या सच में आपको लगता है कि बबीता ही इन दोनों के रिश्ते के टूटने की वजह है? और क्या पॉडकास्ट में जितनी भी बातें की जाती है क्या वो एक्चुअली में सच होती है या लोग सुर्खियों में रहने के लिए? बस कुछ ऐसा ही बोल देते हैं। आपका जो भी जवाब हो कमेंट सेक्शन में जरूर बताना। [संगीत]