टीवी एक्ट्रेस संिता उगले की मौत ने हर किसी को सन्न कर दिया है। टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे संिता की मौत पर अपना दुख जता रहे हैं। इसी बीच एक्टर करणवीर बोहरा का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में संिता की मौत पर दुख जताया। साथ ही टीवी इंडस्ट्री का कड़वा सच भी बताया। उनका कहना है कि एक एक्टर को सिर्फ एक्टिंग का कीड़ा नहीं होना
चाहिए बल्कि कई स्किल पर काम करना चाहिए। करणवीर बोहरा लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का दम दिखा रहे हैं। ऐसे में अपने सालों के एक्सपीरियंस के बाद एक्टर ने बताया कि कैसे टीवी इंडस्ट्री में काम करना कितना मुश्किल है। करणवीर बोहरा ने हाल ही में टेलीचक्कर को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कहा कि हमारे प्रोडक्शन में जो एक्टर आते हैं वह और कुछ नहीं करते।
मैं कहता हूं क्यों भाई हम आज जिस दौर में जी रहे हैं उसमें हमें अपनी स्किल अलग-अलग चीजों में इनवॉल्व करनी चाहिए। जब एक्टिंग मिलेगी तब मिलेगी। लेकिन जब एक्टिंग का काम नहीं है तो बाकी के दिनों में आप क्या करेंगे? आप फ्री बैठे रहोगे। फिर एक्टर ने आगे बताया कि हमारे साथ कई एक्टर ऐसे हैं जो कई सारी स्किल्स पर काम कर रहे हैं। कोई आर्ट्स में है, कोई कॉस्ट्यूम में है, कोई डायरेक्शन में है। जब उन्हें कोई रोल मिलता है तो एक्टिंग कर लेते हैं।
इसलिए खाली एक्टिंग का कीड़ा मत रखो। अगर आप में कोई हुनर है तो उसमें भी अपना हाथ आजमाएं। कई सीरियल्स में रातोंरात स्टार्स को रिप्लेस कर दिया गया है। इस सवाल पर करणवीर ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, “यह क्रिएटिव कॉल होता है और सभी लेते हैं। अगर आप शो के किरदार में फिट नहीं बैठ रहे हैं या उनके प्रोजेक्ट को हाइप नहीं मिल रहा है, वह तवज्जो नहीं मिल रही है, तो वह दूसरे एक्टर को ले लेते हैं। यह कड़वा सच है, लेकिन हमें इसे एक्सेप्ट कर लेना चाहिए। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।