Cli

अफेयर की खबरों पर बोली शेफाली

Hindi Post

इंडियन क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हेडलाइंस में रहते हैं। धनुश्री वर्मा से तलाक के बाद अब उनका नाम कई हसीनाओं के साथ लिंक अप किया गया। कुछ महीने पहले वह क्रिकेट होस्ट एक्ट्रेस शेफाली बग्गा के साथ दिखाई दिए। इसके बाद दोनों एक विज्ञापन में साथ नजर आए।

शेफाली और चहल को साथ देखकर कहा जाने लगा कि यह एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब शेफाली ने डेटिंग रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में शेफाली बगगा फिल्मी ज्ञान के पॉडकास्ट में पहुंची थी। जहां शेफाली से पूछा गया कि उन्हें क्रिकेट से प्रेम है या क्रिकेटर्स से।

साथ ही उनसे यह भी पूछा गया कि क्या वह चहल को डेट कर रही हैं? जवाब में शेफाली ने कहा कि मैं इस सवाल से परेशान हो चुकी हूं। वह कहती है कि मैं यह डेटिंग के बारे में सुनकर परेशान हो चुकी हूं। मुझे लगता है कि लोगों की सोच कितनी छोटी है कि डिनर को डेटिंग समझते हैं। यह बहुत ज्यादा अजीब है। शेफाली से पूछा गया कि सोशल मीडिया पर आपका और चहल का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसे देखकर कहा गया कि आप और चहल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बतौर क्रिकेट होस्ट आपके लिए यह हैंडल करना कितना मुश्किल रहा।

खासकर तब जब लगातार आपका नाम क्रिकेटर्स के साथ जोड़ा जा रहा हो। शेफाली ने कहा कि मैं सच में इन बातों की परवाह नहीं करती हूं। मैं अब टेंशन लेना खत्म कर चुकी हूं। आपको जो कहना है कहिए जो करना है करिए। मुझे मेरी सच्चाई पता है। मेरे आसपास के लोगों को सच्चाई पता है। शेफाली ने यह भी कहा कि वह क्रिकेटर से शादी नहीं करना चाहेंगी क्योंकि यह उनका प्रोफेशन है।

वह पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मिक्स नहीं करना चाहती। शेफाली ने कहा कि वह फ्यूचर में विराट कोहली जैसा पार्टनर चाहती हैं। उन्हें विराट और अनुष्का परफेक्ट कपल लगते हैं। फिलहाल शेफाली बगगा के इस बयान पर आपका क्या कहना है? नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर लिखकर बताएं। ऐसी ही और खबरों से हमेशा अपडेट रहने के लिए चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और वीडियो पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *