पिछले एक दशक से कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो से दर्शकों को लगातार एंटरटेन कर रहे हैं। इस काम में सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर और कीकू शारदा जैसे कलाकारों ने भी उनका साथ निभाया है। शो पर एक्टर्स और क्रिकेटर्स समेत अलग-अलग फील्ड के लोग बतौर गेस्ट आते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि कपिल का शो अधिकतर स्क्रिप्टेड रहता है। इस बात की जानकारी खुद कीकू ने दी है।
उन्होंने बताया कि शो का 70% हिस्सा स्क्रिप्ट के भरोसे चलता है। पिछले कुछ समय से कपिल टीवी छोड़कर Netflix पर शिफ्ट हो गए हैं। वहां वह द ग्रेट इंडियन कपिल शो नाम से जनता का मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही में उनके साथी कीकू शारदा यूबर प्रखर गुप्ता के पडकास्ट पर गए थे। इस दौरान उनसे शो की स्क्रिप्टिंग और रिहर्सल पर सवाल किए गए।
इस पर कीकू ने बताया कि शो के कलाकार गेस्ट को जोक्स और पंच लाइंस नहीं बताना चाहते हैं। ऐसा इसलिए ताकि वो उनका जेन्युइन रिएक्शन कैप्चर कर सकें। कीकू के मुताबिक शुरुआती दिनों में गेस्ट थोड़ा डाउट में रहते थे कि शो पर क्या होने वाला है। इसलिए वो कपिल व अन्य राइटर्स से लगातार सवाल करते थे। मगर अब लगभग सभी लोगों ने इस शो को देख लिया है और उन्हें इस फॉर्मेट का आईडिया भी है। इसलिए पिछले कई सालों से सेलिब्रिटीज उनसे क्रॉस क्वेश्चन नहीं करते। कीकू बताते हैं कि कपिल के शो की अच्छी खासी स्क्रिप्टिंग होती है।
यही नहीं सभी कलाकार सेलिब्रिटीज के बिना ही उसका बेसिक रिहर्सल भी [संगीत] करते हैं। हालांकि बातचीत के दौरान कीकू ने यह भी स्वीकारा कि भले ही शो की स्क्रिप्टिंग होती हो मगर कई मौके ऐसे भी आते हैं जब उन्हें अपनी सूझबूझ से काम लेना पड़ता है। ऐसा अधिकतर तब होता है जब गेस्ट कुछ ऐसी बातें कह दें जिसकी आपने उम्मीद ना की हो। की को बताते हैं। मोटे तौर पर कहें तो हमारे पास पहले से स्क्रिप्ट होती है। हम उसी के हिसाब से चलते हैं। लेकिन सिर्फ एक हद तक। कई बार कोई सेलिब्रिटी बातचीत को बिल्कुल नई दिशा में ले जाता है। ऐसे [संगीत] में स्क्रिप्ट पर टिके रहना मुश्किल हो जाता है।
कई बार इंटरव्यू के दौरान कोई नया सवाल या विचार आ जाता है तो हम उसी हिसाब से बात आगे बढ़ाते हैं। कुल मिलाकर शो की लगभग 70% बातचीत स्क्रिप्ट [संगीत] के मुताबिक होती है। वहीं बाकी बची 30% बातें पूरी तरह मौके पर ही कही जाती है। कीकू बताते हैं कि शो का एपिसोड भले ही 1 घंटे का रिलीज हुआ हो मगर उसे शूट करने में पूरा [संगीत] दिन खप जाता है। यही नहीं जब भी किसी नए गेस्ट के आने की चर्चा होती है तो एक टीम 15 से 20 दिन पहले से ही ब्रेन स्टार्मिंग शुरू कर देती है।
उसमें शो के एक्टर्स इनवॉल्व नहीं होते लेकिन बाद में एक्टर्स और राइटर्स ऑफिस में साथ बैठकर उस बारे में बात करते हैं। वहां काफी बेतुकी बातें भी होती है और उन्हें छांट कर ही शो की स्क्रिप्ट तैयार की जाती है। फिर एक्टर्स शूट शुरू करने से पहले मंच पर ही उस स्क्रिप्ट को आपस में पढ़ते हैं। वहां यदि जरूरत लगी तो कुछ नए जोक्स जोड़े या घटाए जाते हैं। किस तरह जाकर कपिल शर्मा के शो का हर एपिसोड शूट होता है। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते