तुमको माफी और अपोलजाइज करना चाहिए। व्हाट यू हैव डन। कभी-कभी एक फोटो या फिर छोटा सा वीडियो ही सोशल मीडिया पर ऐसा बवाल खड़ा कर देता है जिसकी बातें पूरे देश में नहीं बल्कि दूसरे देशों तक भी पहुंचने लगते हैं। और इस बार टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी ने अपनी टीशर्ट पर एक ऐसा कुछ लिख दिया जिसकी वजह से अब पूरी दुनिया में उनकी बातें हो रही हैं। मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस मिशी खान ने भी अपनी नाराजगी दर्ज करा दी और नेहा से माफी मांगने की बात कही। आखिर नेहा की टीशर्ट पर ऐसा क्या था जिसको लेकर सोशल मीडिया पर अब कंट्रोवर्सी पूरी भड़क चुकी है? चलिए आपको बताते हैं। दरअसल अर्जुन बिजलानी इन दिनों अपनी पत्नी नेहा स्वामी के साथ रियलिटी शो पतिप और पंगा 2 में नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी को शो में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
लेकिन हाल ही में नेहा ने अपने पति और बेटे के साथ एक स्क्रीनिंग इवेंट जॉइ किया था। जहां उनके आउटफिट को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। दरअसल नेहा ने एक कैजुअल टीशर्ट और ब्लैक जींस कैरी की थी। पहली नजर में उनका लुक काफी नॉर्मल लग रहा था। लेकिन उनकी टीशर्ट पर बने हुए डिज़ाइन को लेकर एक बड़ा विवाद शुरू हो गया।
दरअसल उनकी टीशर्ट पर म्ी माउस जैसा कार्टून करैक्टर बना था और उसके ऊपर उर्दू में अल्लाह लिखा हुआ था। साथ ही उस पर एक निशान भी नजर आ रहा था। बस इसी डिजाइन को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोग भड़क गए। कुछ लोगों ने इसे धर्म से जोड़ दिया और संवेदनशील मामला बताया और नेहा से माफी मांगने की मांग की। देखते ही देखते मामला इंटरनेट पर पूरी तरह से भड़क उठा और लोग उनके विरोध में आ गए। इस विवाद में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मिशी खान की भी एंट्री हुई।
उन्होंने नेहा के आउटफिट पर नाराजगी जताई और सवाल उठाए कि धार्मिक प्रतीकों को इस तरह की डिज़ में क्यों इस्तेमाल किया गया? मिशी खान ने नेहा से माफी मांगने की बात कही। उनके बयान के बाद मामला भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी खूब वायरल हो गया। लेकिन एक बात समझना जरूरी है कि किसी के आउटफिट को लेकर लोगों की भावनाएं अलग-अलग हो सकती हैं। मगर किसी विवाद पर राय बनाने से पहले पूरी बात और इसके साथ ही दूसरे आदमी का पक्ष जानना बहुत जरूरी है।
रिपोर्ट की मानें तो इस पूरे मामले पर नेहा स्वामी और अर्जुन बिजलानी की तरफ से फिलहाल तो कोई रिएक्शन नहीं आया है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि नेहा ने इस डिज़ाइन को किस सोच के साथ चुना था और इस पर उनका क्या कहना है। अब देखना दिलचस्प यह होगा कि नेहा स्वामी इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ती हैं या नहीं। फिलहाल तो एक टीशर्ट से शुरू हुई कंट्रोवर्सी इंटरनेट पर पूरी तरह से अपनी छाप छोड़ती दिखाई दे रही है। [संगीत]