जीनेत अमान की जिंदगी में कई ऐसे दौर आए जब उन्होंने अपने दर्द को फैंस के साथ शेयर किया। उनके कई किस्से आज भी सुने जाते हैं। लेकिन अब उनके चचेरे भाई और अभिनेता रजा मुराद ने उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्सों की बात की है। उन्होंने संजय खान के साथ जीनत के कथित विवाद पर चर्चा करते हुए कहा कि किसी को भी महिला पर हाथ उठाने का हक नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने जीनत के बचपन के दिन और उनकी मुश्किलों पर भी बात की है। दोस्तों, वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा।
तो चलिए दोस्तों, वीडियो को शुरू करते हैं। हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री जीत अमान की निजी जिंदगी को लेकर आप लोगों ने अब तक कई किस्से सुने होंगे। खुद एक्ट्रेस भी अपने दर्द का जिक्र अपने पोस्ट में करती हैं। लेकिन अब उनके चचेरे भाई और अभिनेता रजा मुराद ने उनकी जिंदगी के कई पुराने किस्सों को याद किया है। एक पडकास्ट में उन्होंने जीनत के बचपन परिवार से जुड़ी कई ऐसी बातें कही जो आपने अब तक नहीं सुनी होंगी। इस दौरान रजा मुराद ने जीनत की परेशानियों और उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने संजय खान के साथ जीनत अमान के रिश्ते और उस रिश्ते में जीनत के झेले गए दर्द और उस घटना का भी जिक्र किया जब जीनत ने काफी कुछ झेला। रजा ने इस मामले पर अपनी राय रखते हुए कहा कि
किसी भी व्यक्ति को महिला के साथ हिंसा करने का अधिकार नहीं है। रजा मुराद ने हाल ही में विक्की ललवानी को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि जीनत अमान के पिता और उनकी मां सगे भाई-बहन थे। इसी वजह से जीनत और उनके बीच भाई-बहन का रिश्ता था। जीनत अममान को घर में प्यार से बब्बू शाह नाम से बुलाया जाता था। उन्होंने बताया कि जीनत के माता-पिता उस वक्त अलग हो गए थे जब उनकी उम्र काफी कम थी। उन्हें कभी अपने पिता तो कभी अपनी मां के पास रहना पड़ता था। लेकिन रजा और उनके पिता की बॉन्डिंग बहुत अच्छी थी। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे।
रजा मुराद ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि जिन बच्चों के माता-पिता अलग हो जाते हैं, उनकी जिंदगी पर इसका बहुत गहरा असर पड़ सकता है। जीनत अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। छोटी सी उम्र में परिवार को टूटते देखना उनके लिए बहुत बुरा एक्सपीरियंस था। हालांकि बाद में उनके माता-पिता ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़कर दूसरी शादियां भी कर ली। रजा मुराद ने बताया कि जीनत को जिंदगी में वह प्यार कभी नहीं मिला जो बच्चे को अपने घर में मिलता है क्योंकि टूटते परिवार के बीच कहीं ना कहीं वह अकेलापन उनके साथ बना रहा। इसके अलावा उन्होंने जीनत अमान और संजय खान के रिश्ते पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जीनत लोनावाला से मुंबई आई थी और इसी दौरान संजय खान के साथ उनका विवाद हुआ। रजा के मुताबिक इस घटना में हिंसा हुई थी और जीनत की आंख पर इसका असर पड़ा।
रजा ने कहा कि अगर कोई ऐसे व्यक्ति के साथ रिश्ता बनाता है जो पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इस तरह के रिश्तों में आगे आने वाली परेशानियों के बारे में भी सोचना चाहिए। उस समय संजय खान की शादी जरीन खान से हो चुकी थी। अपनी बात में उन्होंने कहा कि जीनत अमान और संजय खान की शादी साल 1978 में हुई थी। लेकिन जीनत के साथ कथित मारपीट और उनकी आंख को चोट पहुंचने की खबरें कई सालों तक सामने आती रही हैं। लेकिन संजय खान इन आरोपों को नकारते रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे जो भी परिस्थितियां रही हो लेकिन हिंसा को कभी भी कहीं भी जायज नहीं ठहराया जा सकता। उनका कहना था कि किसी महिला पर हाथ उठाना गलत है और किसी को भी ऐसा करने का अधिकार नहीं है। तो दोस्तों आज का यह वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-बाय, टेक केयर।