Cli

सुनीता ने गोविंदा के खिलाफ तलाक का केस लिया वापस? सामने आयी कोर्ट जाने की असली वजह

Uncategorized

सुनीता आूजा आज अपने बेटे के साथ फैमिली कोर्ट क्यों पहुंची थी? यह सवाल इस वक्त हर किसी के मन में चल रहा है। अब गोविंदा के मैनेजर शक्ति सिन्हा ने इस सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने इस पर अफसोस भी जताया है कि कपल के बीच का मामला सबके सामने आ गया। गोविंदा के मैनेजर ने स्क्रीन को दिए बयान में कहा सुनीता जी ने गोविंदा के खिलाफ तलाक का केस वापस ले लिया है। दोनों के बीच अब कोई अलगाव नहीं है।

उन्होंने जो कुछ भी कहा उस समय उन्हें वैसा महसूस हुआ था और अब उन्होंने केस वापस ले लिया है। यह खुशी की खबर है और मुझे उनका यह कदम बहुत अच्छा लगा। शशि सिन्हा ने आगे कहा, “मुझे बस इस बात का अफसोस है कि यह मामला बहुत ज्यादा पब्लिक हो गया, लेकिन ऐसी चीजें होती रहती है।

गोविंदा जी और बच्चे इस फैसले को लेकर न्यूट्रल हैं। यह बस अपनी गलती का एहसास होने और घर लौटने का मामला है और यह अच्छी बात है। उम्मीद है कि भगवान सभी को ऐसी समझ दे। जो कुछ भी हुआ अच्छा नहीं था। लेकिन अब वह बात पुरानी हो चुकी है। गोविंदा और सुनीता ने मार्च 1987 में शादी की थी और लगभग 37 साल तक साथ रहने के बाद सुनीता ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी।

जिसके बाद मामला बढ़ता चला गया। सुनीता ने गोविंदा पर धोखा देने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं उन्होंने गोविंदा और उनकी फिल्म रूपा की एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के रिश्तों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा था बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा है। गोविंदा कहता है कि मैं नाम कमाने के लिए उसे बदनाम कर रही हूं। उसे खुद देखना चाहिए कि वह खुद क्या कांड कर रहा है। शर्म उसे आनी चाहिए मुझे नहीं। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *