Cli

12साल बाद करेंगी दूसरी शादी ! इस बिजनेसमैन संग बसाएगी घर?

Uncategorized

क्या बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस अब शादी रचाने जा रही हैं? जी हां, जेनफर विंगेट को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं। उनका नाम एक कारोबारी से जोड़ा जा रहा है। आखिर क्या है सच्चाई और कौन है उनके मंगेतर? दरअसल, जेनफर विंगेट को लेकर एक खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक कारोबारी से शादी कर सकती हैं। हाल ही में उन्होंने सगाई की है। । ऐसा लगता है कि एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ के एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मशहूर टीवी स्टार जेनिफर ने सिंगापुर के बिजनेसमैन इस्माइल विलियम से सगाई कर ली है।

बताया जाता है कि अब यह कपल अपनी शादी की प्लानिंग कर रहा है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक 41 साल की एक्ट्रेस के करीबी सोर्सेस ने बताया कि जेनिफर और इस्माइल कुछ वक्त से रिश्ते में हैं और अब रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेनिफर और विलियम साथ में बहुत खुश हैं। विलियम ने छुट्टियों के दौरान जेनिफर को प्रपोज किया और उन्होंने हां कह दिया।

अब वह अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। बताया जाता है कि कपल क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करने पर सोच रहा है। अभी शादी की तारीख और जगह फाइनल नहीं हुई है। वह सितंबर-अक्टूबर में शादी करने का सोच रहे हैं। अगर इन महीनों में शादी ना हुई तो वह दिसंबर जनवरी में शादी कर सकते हैं। हालांकि जेनफर ने इन खबरों पर पब्लिकली कोई कमेंट नहीं किया है।

लेकिन उनकी कथित सगाई और शादी की प्लानिंग की चर्चा ने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है। आपको बता दें करण सिंह ग्रोवर से तलाक के 12 साल बाद एक्ट्रेस दूसरी बार शादी करने जा रही हैं। खबरों के मुताबिक जेनिफर विंगेट के करीबी दोस्त जैसे रितेश, देशमुख, जेनेलिया, डिसूजा, हरलीन सेठी, आशीष चौधरी एक्ट्रेस के वेडिंग प्लान के बारे में जानते हैं। जेनिफर अपनी शादी में सिर्फ करीबी दोस्तों को ही शामिल करना चाहती हैं।

आपको बता दें शादी के 2 साल बाद ही जेनिफर वेंगेट और करण सिंह ग्रोवर का रिश्ता टूट गया था। 2014 में दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली थी। करण सिंह ग्रोवर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए और उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासू से तीसरी शादी की। आज करन और बिपाशा अपनी बेटी देवी के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *