Cli

अली ने ठुकराया जैस्मिन का ‘प्रपोजल’ !’रिश्ते’ को लेकर खोला बड़ा राज़, मचा हड़कंप!

Uncategorized

अली गोनी ने रिजेक्ट किया जैसमीन का प्रपोजल। अलायंस में रिश्ते को लेकर खोला बड़ा राज। टीवी एक्टर का स्टेटमेंट हो गया वायरल। दो हिस्सों में बट गए कपल के फैंस। गर्लफ्रेंड पर अली के खुलासे ने लोगों को चौंकाया।

टीवी की दुनिया में अगर किसी कपल की केमिस्ट्री सबसे ज्यादा पसंद की जाती है तो उसमें अली गोनी और जैसमीन भसीन का नाम जरूर शामिल होता है। दोनों पिछले करीब 5 सालों से साथ में हैं और फैंस उनकी बॉन्डिंग पर खूब प्यार भी लुटाते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस रिश्ते को आज लोग परफेक्ट लव स्टोरी कहते हैं, उसकी शुरुआत रिजेक्शन से हुई थी। जी हां, अलीगोनी ने खुद खुलासा किया है कि जब जैसमीन ने पहली बार उन्हें प्रपोज किया था, तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया था। हाल ही में शो अलायंस में रैपर बाली और रूही के साथ बातचीत के दौरान अलीगोनी ने अपनी लव स्टोरी को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए। बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उनकी औरत जैस्मीन की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई?

तो उन्होंने मुस्कुराते हुए बताया कि 31 दिसंबर 2018 को जैसमीन ने उन्हें प्रपोज किया था। यह सुनकर सभी लोग खुश हो गए। लेकिन अगले ही पल अली ने बताया कि उन्होंने उस वक्त जैसमीन का प्रपोजल ठुकरा दिया था। उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। एक्टर ने बताया कि उन्होंने उस समय रिश्ते के लिए हां नहीं कहा क्योंकि वह किसी भी रिश्ते में जल्दबाजी नहीं करना चाहते थे। उनका मानना था कि कई बार लोग शुरुआत में प्यार में पड़कर तुरंत कमिटमेंट कर लेते हैं लेकिन वक्त के साथ उनकी फीलिंग्स बदल जाती है।

इसलिए उन्होंने फैसला किया कि जब तक उन्हें अपनी फीलिंग्स पर पूरा यकीन नहीं हो जाता तब तक वो कोई बड़ा फैसला नहीं लेंगे। यहीं से शुरू हुआ इंतजार और यह इंतजार कुछ दिनों का नहीं था बल्कि पूरे 2 साल का था। जी हां, अली ने खुलासा किया कि जैसमीन ने कभी हार नहीं मानी। वो लगातार उनके साथ दोस्त बनकर खड़ी रही। उनका साथ देती रही और हर मुश्किल में उनका सपोर्ट सिस्टम बनी रही।

धीरे-धीरे अली को एहसास हुआ कि जैसमीन सिर्फ उनसे प्यार ही नहीं करती [संगीत] बल्कि उन्हें सबसे बेहतर तरीके से समझती भी हैं। एक्टर ने कहा कि उन्हें महसूस हुआ कि लाइफ पार्टनर वही होना चाहिए जो आपका सबसे अच्छा दोस्त भी हो। उनके मुताबिक बेस्ट फ्रेंड से शादी करना सबसे अच्छा फैसला होता है क्योंकि वह आपकी खूबियों और कमियों दोनों को जानता है और हर मुश्किल में आपके साथlखड़ा भी रहता है।

अली गोनी ने यह भी बताया कि जैसमीन उनके स्वभाव को बहुत अच्छी तरह समझती हैं और जानती हैं कि वह लोगों के साथ कैसा व्यवहार करती हैं। अली ने मुस्कुराते हुए यह भी बताया कि जैसमीन अक्सर सबसे यही कहती हैं कि उन्हें अली को मनाने में पूरे 2 साल लग गए थे।

उन्होंने जैसमीन की तारीफ करते हुए कहा कि वो बेहद मजबूत और ईमानदार इंसान हैंजब उन्हें यह एहसास हुआ कि जैसमीन का प्यार सच्चा है और वह हमेशा उनके साथ रहेंगी। तब उन्होंने खुद से कहा इससे बेहतर मुझे कोई नहीं मिल सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *