Cli

पुरी के ‘राजा’ ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले नया विवाद !

Uncategorized

सनातन धर्म की प्राचीन परंपराओं और शास्त्रों के नियमों को लेकर एक बहुत बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। महाप्रभु भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा की तारीखों को लेकर पूरी के गजपति महाराज, दिव्य सिंह देव और इस आमने-सामने आ गए हैं।

विवाद इस कदर बढ़ चुका है कि गजपति महाराज ने सीधे देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है।

गजपति महाराज का आरोप है कि इस अपनी मनमर्जी की तारीखों पर रथ यात्रा निकालकर सदियों पुरानी सनातन परंपरा और शास्त्रों का अपमान कर रहा है। दरअसल इस साल विवाद ने तब तूल पकड़ लिया जब इस ने पूरी के धार्मिक पंचान को दरकिनार करते हुए कई देशों में हफ्तों पहले ही रथ यात्रा निकाल दी। इस ने 14 जून को न्यूयॉर्क, 21 जून को लंदन, 5 जुलाई को सिडनी में रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया।

जबकि शास्त्रों के मुताबिक इस साल स्नान पूर्णिमा 29 जून को थी और महाप्रभु की मुख्य रथ यात्रा पूरी में 16 जुलाई को होनी तय है। पूरी मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और गजपति महाराज दिव्य सिंह देव का कहना है कि शास्त्रों और पंचांग से अलग जाकर मनमानी तारीखों पर उत्सव मनाना करोड़ों जगन्नाथ भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ है। जिससे प्राचीन परंपराएं खत्म हो जाएंग

ऐसे में मनमानी तिथियों पर आयोजित करना प्राचीन परंपराओं और शास्त्रों के विपरीत है। हालांकि साल 2024 और 25 में भी गजपति महाराज ने इस से अनुरोध किया था।

लेकिन जब बात नहीं बनी तो साल 2026 में यह विवाद देश के सर्वोच्च सदन यानी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के दरवाजे तक पहुंच गया है। अब देखना यह होगा कि सनातन धर्म की इस सर्वोच्च परंपरा और इस के वैश्विक प्रसार के बीच का यह विवाद क्या मोड़ लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *